Government Jobs: 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, 29,380 रुपए तक मिलेगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई

Daily Samvad
2 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 18 Aug 2023

डेली संवाद, राजस्थान। Government Jobs: सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन पोस्ट ऑफिस ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए राजस्थान में 2031 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इसमें शामिल होने के लिए दसवीं पास उम्मीदवार इंडियन पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर 23 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 10 हजार रुपए से लेकर 29 हजार 380 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही अपने सर्किल से संबंधित ऑफिशियल भाषा एक विषय के रूप में पढ़े हुए होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख यानी 23 अगस्त को 18 वर्ष से कम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस अभियान के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए का भुगतान करना होगा।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *