Punjab News: पंजाब में बासमती अधीन 16 फ़ीसद रकबा बढ़ा; अमृतसर ज़िला अग्रणी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 18 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में फ़सलीय विभिन्नता को उत्साहित करने के लिए शुरु की मुहिम को किसानों ने बड़ा प्रोत्साहन दिया है। राज्य में खरीफ के इस सीजन के दौरान बासमती की काश्त अधीन रकबे में तकरीबन 16 फ़ीसद विस्तार दर्ज किया गया है।

यह जानकारी सांझा करते हुये पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि 1.35 लाख हेक्टेयर रकबे में बासमती की काश्त के साथ अमृतसर ज़िला अग्रणी रहा है। कृषि मंत्री ने यहाँ जारी प्रैस बयान में बताया कि खरीफ के इस सीजन के दौरान 14 अगस्त तक कुल 31.88 लाख हेक्टेयर रकबे में धान की फ़सल लगायी गयी है, जिसमें से 5.74 लाख हेक्टेयर रकबा बासमती की काश्त अधीन है।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन 2022- 23 के दौरान कुल 31.68 लाख हेक्टेयर रकबे में धान की फ़सल लगायी गयी थी, जिसमें से 4.95 लाख हेक्टेयर रकबा बासमती की काश्त अधीन था।बासमती की काश्त के ज़िलेवार आंकड़े देते हुये स. खुड्डिया ने बताया कि अमृतसर के बाद श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और तरन तारन में क्रमवार 90,000 हेक्टेयर, 78,800 हेक्टेयर और 52,000 हेक्टेयर में बासमती की काश्त अधीन है।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

उन्होंने बताया कि अमृतसर जिले में बासमती की काश्त अधीन रकबे में 24,000 हेक्टेयर का विस्तार दर्ज किया गया है, जबकि श्री मुक्तसर साहिब और गुरदासपुर जिलों में बासमती के अधीन रकबे क्रमवार 21,500 हेक्टेयर और 18000 हेक्टेयर का विस्तार हुआ है। कृषि को लाभदायक धंधा बनाने सम्बन्धी मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि बासमती की काश्त में यह विस्तार इस कारण देखने को मिला है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *