Crime News: जालंधर में पत्रकार आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी को लेकर धरना, बिहार में पत्रकार की हत्या करने वाले 4 गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 518 शब्द|📅 19 Aug 2023

डेली संवाद, रानीगंज/जालंधर। Crime News: पंजाब के जालंधर में पत्रकार रवि गिल की आत्महत्या मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इन चारों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। जिससे नाराज रवि गिल के घरवाले और समर्थकों ने सिविल अस्पताल के सामने धरना लगा दिया।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

जालंधर में पत्रकार रवि गिल की आत्महत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने को लेकर मृतक रवि गिल के घरवालों के साथ शहर के कई लोगों ने सिविल अस्पताल के बाहर मेन रोड जाम कर दिया है। सड़क पर धरना दे रहे लोगों की मांग है कि जब तक चारों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वे सभी धरने पर बैठे रहेंगे।

आपको बता दें कि शुक्रवार को जालंधर के एक होटल में डिजिटल मीडिया कर्मी रवि गिल अचेत अवस्था में पाए गए थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई है। रवि गिल ने एक सुसाइड नोट लिखा है, इसमें एक महिला समेत चार लोगों को सुसाइड का कारण बताया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

बिहार के पत्रकार की हत्या मामले में 4 गिरफ्तार

बिहार के पत्रकार की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपितों में भरगामा थाना क्षेत्र का विपिन यादव पिता छेदी यादव, मृतक विमल के गांव बेलसारा थाना रानीगंज का भवेश यादव पिता लस्सी यादव और आशीष यादव पिता देवानंद यादव व रानीगंज थाना क्षेत्र के ही कोशिकापुर उत्तर निवासी उमेश यादव पिता स्व तेजनारायण यादव शामिल हैं।

Crime News: जालंधर में पत्रकार आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी को लेकर धरना, बिहार में पत्रकार की हत्या करने वाले 4 गिरफ्तार
Araria Journalist Murder: पत्रकार विमल की हत्या मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी, दो नामजद पहले से जेल में बंद

हत्या के मामले में मृतक पत्रकार विमल के पिता हरेंद्र प्रसाद सिंह के फर्द बयान पर रानीगंज थाने में केस दर्ज कर आठ लोगों को नामजद किया गया है। इनमें चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, इस मामले में नामजद दो अभियुक्त रूपेश यादव पिता उगेन यादव वर्तमान में सुपौल जेल में और क्रांति यादव पिता उमेश यादव अररिया जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

पत्रकार विमल के पिता हरेंद्र प्रसाद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि विमल ने पुलिस को बताया था कि उसकी जान को खतरा है। उसने 3-4 दिन पहले ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। एसपी अशोक कुमार सिंह ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पत्रकार की हत्या के मामले में चार नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस के मुताबिक दो नामजद वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हैं। न्यायिक अभिरक्षा में बंद दोनों अभियुक्तों को भी रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि रानीगंज के पत्रकार विमल कुमार की अपराधियों ने शुक्रवार तड़के लगभग 5.15 बजे घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *