डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है कई गांव पानी में डूब गए है। जिसके कारण पंजाब के मंत्री बाढ़ वाले जिलों में जाकर बाढ़ के हालातों के बारे में जानकारी ले रहे है। इस बीच एक खबर सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी
खबर है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को सांप ने काट लिया है। इस बात की जानकारी खुद हरजोत बैंस ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि “ईश्वर की असीम कृपा से मेरे हलके श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ से बने हालात अब काफी अच्छे हैं। 15 अगस्त को जब मुझे विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जलभराव की जानकारी मिली तो मैंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और दिन-रात लोगों की सेवा में लग गया।”
ਪ੍ਰਮਾਤਮਾ ਦੀ ਅਪਾਰ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਨਾਲ ਮੇਰੇ ਹਲਕਾ ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਕਰਕੇ ਪਾਣੀ ਭਰਨ ਕਾਰਨ ਪੈਦਾ ਹੋਏ ਹਾਲਾਤ ਹੁਣ ਕਾਫੀ ਠੀਕ ਹਨ।
15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਜਦੋਂ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਭਰਨ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਤਾਂ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਹੋਰ ਸਾਰੇ ਰੁਝੇਵੇਂ ਰੱਦ ਕਰਕੇ ਦਿਨ-ਰਾਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਵਿੱਚ ਜੁਟ ਗਿਆ।
ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਵੱਲੋਂ… https://t.co/euhLG7V0qo
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) August 19, 2023
उन्होंने आगे लिखा कि ‘तीन दिन पहले राहत कार्य के दौरान गुरु साहिब जी की बख्शी सेवा करते समय मेरे पैर में एक जहरीले सांप ने काट लिया। इलाज के दौरान ही मैं अपने लोगों की सेवा में लौट आया। ईश्वर की कृपा, आशीर्वाद, प्रार्थना और आप सभी की दुआओं की बदौलत अब मैं पूरी तरह ठीक हूं।’ जहर से होने वाली सूजन कम हो रही है। सभी मेडिकल परीक्षण अब सामान्य आए हैं। सभी के प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ने मुझे सदैव शक्ति और साहस दिया है।”
आपको बता दें कि पंजाब के 7 जिलों के 89 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। भाखड़ा बांध और पौंग डैम से छोड़े गए पानी के बाद यह हालात बने हैं। बाढ़ का असर रोपड़, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और गुरदासपुर में हुआ है।
ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा
बाढ़ के दौरान दरिया में बहने से अभी तक कई मौते हो चुकी हैं। जिसके बाद शहीर भगत सिंह नगर में दरिया व नहरों में नहाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार एक जान जाने पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटता है। ऐसे में यह रोक लगाना बहुत जरूरी है।
तरनतारन के हरिके हेड्स से पानी छोड़े जाने के बाद अब बाढ़ का असर फिरोजपुर में दिखने लगा है। यहां एक पुल टूटने से 15 गांव देश से कट गए हैं, वहीं बॉर्डर पर BSF की चौकी तीर्थ पानी में डूब गई है। 2 दर्जन के करीब BSF जवानों को निकाला गया है।