Income Tax Return: ITR फाइल नहीं करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! अब इतना लगाया जाएगा जुर्माना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 19 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Income Tax Return: देश में जिन लोगों की आय कर (Income Tax) योग्य है उन्हें आयकर रिटर्न दाखिल करना होगा। इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की भी एक तय तारीख होती है। लोगों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपनी कमाई का खुलासा करना था और 31 जुलाई 2023 तक आयकर रिटर्न दाखिल करना था।

देश के करोड़ों लोगों ने 31 जुलाई 2023 तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया। हालांकि, ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने इस तय तारीख तक आईटीआर दाखिल नहीं किया है। ऐसे में उन लोगों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। आयकर विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अगर लोगों की आय सालाना 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो उन्हें लेट फीस के तौर पर जुर्माना देना होगा।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

ऐसे लोग अगर लेट फीस के साथ 31 जुलाई 2023 के बाद लेकिन 31 दिसंबर 2023 से पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं तो उन्हें 5000 रुपये जुर्माना देना होगा। ऐसे में लोगों को इस बात का ख्याल रखना होगा। 5 लाख रुपये से अधिक की आय वाले व्यक्तियों के लिए देर से फाइलिंग पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगता है।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

वहीं जिनकी कर योग्य आय 5 लाख रुपये से कम है, उनके लिए जुर्माना 1000 रुपये है। वहीं, अगर आईटीआर 31 दिसंबर 2023 के बाद दाखिल किया जाता है तो जुर्माने की रकम बढ़ भी सकती है। अगर कोई व्यक्ति 31 दिसंबर 2023 के बाद आईटीआर फाइल करता है तो उसे 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

नियत तारीख तक रिटर्न दाखिल करने में विफलता, यदि कर देय है, तो रिटर्न दाखिल होने तक प्रति माह 1% अतिरिक्त ब्याज लगेगा। इसके साथ ही 31 मार्च 2024 तक दाखिल किए गए अपडेटेड रिटर्न पर 25% अतिरिक्त टैक्स और उसके बाद 31 दिसंबर 2024 तक 50% अतिरिक्त टैक्स देना होगा।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *