Jalandhar News: ‘खेड़ा वतन पंजाब दीया -2024’ को समर्पित मशाल का जालंधर पहुंचने पर डिप्टी कमिश्नर ने स्वागत किया

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 586 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘खेड़ा वतन पंजाब दीया’ के तीसरे सीजन को समर्पित मशाल (Torch Relay) आज खेल राजधानी जालंधर (Jalandhar) पहुंची।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

होशियारपुर से आ रही मशाल का आदमपुर पहुंचने पर प्रमुख खिलाड़ियों, एथलीटों और खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जालंधर सर्किट हाउस पहुंचकर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल (Himanshu Agrawal) और अन्य पदाधिकारियों ने मशाल का स्वागत किया।

Deputy Commissioner welcomed the torch dedicated to 'Kheda Watan Punjab Diya-2024' on its arrival in Jalandhar
Deputy Commissioner welcomed the torch dedicated to ‘Kheda Watan Punjab Diya-2024’ on its arrival in Jalandhar

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़कर एक स्वस्थ और समृद्ध पंजाब बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार ‘खेड़ा वतन पंजाब दीया’ के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनने के लिए एक अच्छा मंच प्रदान कर रही है।

खेल हमें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखते है- डा. अग्रवाल

डा. अग्रवाल ने युवाओं को ‘खेड़ा वतन पंजाब दीया -2024’ में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि खेल न केवल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं बल्कि हमें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखते है।

उन्होंने कहा कि ‘खेड़ा वतन पंजाब दीया 2024’ के तहत जिले में होने वाली ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशासन द्वारा उचित प्रबंध किए गए हैं।

खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, सुरक्षा, मेडिकल एवं ट्रैफिक सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो।

उन्होंने आगे बताया कि इन खेल प्रतियोगिताओं में अंडर 14, 17, 21, 21-30, 31-40, 41-50, 51-60, 61-70 के अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं।

Deputy Commissioner welcomed the torch dedicated to 'Kheda Watan Punjab Diya-2024' on its arrival in Jalandhar
Deputy Commissioner welcomed the torch dedicated to ‘Kheda Watan Punjab Diya-2024’ on its arrival in Jalandhar

इसके बाद डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने मशाल को सर्किट हाउस से कपूरथला के लिए रवाना किया, जो स्काईलार्क चौक और गुरु नानक मिशन चौक से होते हुए अगले पड़ाव की ओर रवाना हुई।

मौके पर ये रहें मौजूद

इस मौके पर पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बसी, ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी, अर्जुन अवार्डी राजिंदर सिंह सीनियर, एस.डी.एम. जय इंदर सिंह, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, कोच उमेश शर्मा, विक्रम सिंह, सरबजीत सिंह और मंजीत सिंह, आप नेता गुरिंदर सिंह शेरगिल, सुभाष शर्मा, बचत्तर कुलार, अर्शदीप माहल, अशोक आर्य, रमेश भगत महाद्रू, संदीप सिंह आदि भी मौजूद थे।

मशाल को कपूरथला के लिए रवाना किया

गौरतलब है कि आदमपुर में खेल को समर्पित मशाल का स्वागत करने वालों में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक खिलाड़ी कुंवर अजय राणा, रसदीप कौर, नेहा, रंजीत सिंह, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी लवप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह और राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान तरनदीप सिंह सहित प्रमुख खिलाड़ी और खेल प्रेमी शामिल थे।

Deputy Commissioner welcomed the torch dedicated to 'Kheda Watan Punjab Diya-2024' on its arrival in Jalandhar
Deputy Commissioner welcomed the torch dedicated to ‘Kheda Watan Punjab Diya-2024’ on its arrival in Jalandhar

कैप्शन: खेड़ा वतन पंजाब दीया-2024 को समर्पित मशाल का सर्किट हाउस पहुंचने पर स्वागत करते डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल व अन्य। खेड़ा वतन पंजाब दीया-2024 को समर्पित मशाल को सर्किट हाउस से कपूरथला के लिए रवाना करते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल व अन्य।

Jalandhar News: 'खेड़ा वतन पंजाब दीया -2024' को समर्पित मशाल का जालंधर पहुंचने पर डिप्टी कमिश्नर ने स्वागत किया

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *