Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा पैरिस में तीरअन्दाज़ी के विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के महिला खिलाड़ियों को बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 19 Aug 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पैरिस में चल रहे तीरअन्दाज़ी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय लड़कियों की टीम को बधाई दी। एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि इन लड़कियों ने इस विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रौशन किया है।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

उन्होंने कहा कि विलक्षण प्राप्ति हासिल करते हुए भारतीय लड़कियों की टीम ने मैक्सिको को कम्पाउंड महिला टीम के फ़ाईनल में 234-233 के साथ हरा कर स्वर्ण पदक जीता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय महिला कम्पाउंड टीम ने विश्व कप में पहली बार स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा है।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी बड़े सम्मान की बात है कि मानसा जिले के गाँव मंढाली की लड़की परनीत कौर तीन सदस्यीय टीम का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए और भी गौरव की बात है कि इस लड़की ने कोच सुरिन्दर सिंह रंधावा से ट्रेनिंग लेकर टीम को जीत हासिल करने में अपना योगदान डाला। पटियाला के सुरिन्दर सिंह रंधावा भारतीय टीम के भी कोच हैं। भगवंत सिंह मान ने देश का मान बढ़ाने के लिए समूची टीम की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *