Congress Working Committee: पंजाब के Ex CM चरणजीत चन्नी का कद बढ़ा, राजा वडिंग और बाजवा पर पड़े भारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 369 शब्द|📅 20 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Congress Working Committee: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया है। चन्नी विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर भारी पड़े हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

चरणजीत सिंह चन्नी की वर्किंग कमेटी में एंट्री पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के स्थान पर हुई है। कैप्टन बतौर मुख्यमंत्री इस कमेटी का हिस्सा हुआ करते थे। जबकि अंबिका सोनी नियमित रूप से इस कमेटी का हिस्सा रही हैं। पंजाब में भले ही कांग्रेस की सरकार न हो और पार्टी मात्र 18 विधानसभा सीटों पर सिमट कर रह गई हो लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब के नेताओं का कद बढ़ा है।

राजस्थान का प्रभारी होने के नाते पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) का हिस्सा बनाया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पार्टी के प्रवक्ता रहे मनीष तिवारी को भी सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य में रखा गया है। जी-23 का हिस्सा रहे मनीष तिवारी के पहले पार्टी के साथ संबंध बिगड़ गए थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में इसमें सुधार देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, यूपी STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 111 दिनों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री बने चन्नी को कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में पुन: मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था। हालांकि, चुनाव से पहले ही ईडी ने चन्नी के भांजे को 12 करोड़ रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद विजिलेंस चन्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही है।

चन्नी के सीडब्ल्यूसी का सदस्य विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के लिए भी एक झटका माना जा रहा है। क्योंकि कैप्टन और सुनील जाखड़ के पार्टी छोड़ कर जाने के बाद बाजवा ही वर्तमान में सबसे वरिष्ठ नेता हैं। जानकारी के अनुसार, पहला ऐसा मौका है जब पंजाब के चार नेता कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य बने हैं।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *