डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब पुलिस ने आज कई जगहों पर छापेमारी की और कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। यहां हम आपको बता दे कि किसानों ने चंडीगढ़ में धरने का ऐलान किया था लेकिन इससे पहले आज पंजाब पुलिस ने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह को तरनतारन में हिरासत में लिया गया है। वहीं किसानों ने पंजाब के विभिन्न टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। वहीं यह भी जानकारी मिल रही है कि पुलिस किसान नेता सरवन सिंह पंढेर की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा
मीडिया के हवाले से मिली जनकारी के मुताबिक कई किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है। इसके विरोध में किसानों ने तरनतारन टोल प्लाजा पर धरना दिया है। आपको बता दें कि कई किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया है। सुबह-सुबह कई जगहों पर छापेमारी हुई है। किसान संगठनों द्वारा 22 अगस्त को चंडीगढ़ का घेराव करने का आह्वान किया गया है।
ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी
16 किसान संगठन एक साथ आए हैं। किसान केंद्र से 50 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा सरकार को घग्गर समेत सभी नदियों को दुरुस्त करना चाहिए, बाढ़ का मुआवजा 50 हजार प्रति एकड़ दिया जाए, मारे गए मवेशियों के लिए 1 लाख रुपये मुआवजा, गिरे हुए मकानों के लिए 5 लाख और जनहानि के लिए 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है।
VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज






