Punjab News: बाग़बानी विभाग से सम्बन्धित ज़मीनों का रिकॉर्ड जल्दी किया जाएगा ऑनलाइन: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 21 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज राज्य में बाग़बानी विभाग से सम्बन्धित ज़मीनों का सारा रिकॉर्ड जल्द से जल्द ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं।

यहाँ अपने दफ़्तर में विभाग के मुख्य दफ़्तर और ज़िलों के अधिकारियों की मीटिंग को संबोधन करते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि अधिकारी 15 दिनों के अंदर- अंदर विभाग की ज़मीनों की ज़िलेवार सूचियां और तस्वीरें सौंपें ताकि रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के लिए मुकम्मल डाटा अपलोड किया जा सके।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

उन्होंने कहा कि इससे जहाँ विभाग की मल्कीयत वाली ज़मीनों पर कब्ज़े की संभावना शून्य हो जाएगी, वहीं विभाग खाली स्थानों पर पौधे लगाकर आमदन के और ज्यादा स्रोत पैदा कर सकेगा। उन्होंने कहा कि विभाग का डाटा ऑनलाइन करने का मकसद सरकारी कामकाज में और ज्यादा पारदर्शिता यकीनी बनाना है।

कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने विभाग के प्रमुख सचिव के.ए.पी. सिन्हा को हिदायत की कि वह ज़िला बाग़बानी अफसरों को तुरंत पत्र जारी करके कार्यवाही अमल में लाएं।राज्य की प्राईवेट नरसरियों को विभाग के साथ रजिस्टर्ड करने सम्बन्धी अधिकारियों को हिदायत करते हुए स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि इसके साथ-साथ ही बाग़बानी अधिकारी यह भी यकीनी बनाएं कि कमर्शियल प्रयोग के लिए राज्य के वातावरण के अनुकूल पौधे ही लगाए जाएँ।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

विभाग में काम करते एन.एच.एम. मुलाजिमों की माँगों सम्बन्धी विचार-विमर्श करते हुए कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि यह मुलाज़िम विभाग का अभिन्न अंग हैं। इसलिए उनकी मांगों पर हमदर्दी से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सरकार राज्य में अधिक से अधिक रोज़गार पैदा करने के लिए वचनबद्ध है और किसी का रोज़गार छीनने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *