Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उछाल, इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 22 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol Diesel Price: मंगलवार यानी 22 अगस्त, 2023 को भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में बदलाव हुआ है। कई जगह पर कीमत बढ़ी है तो कई जगह इसमें कमी भी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत की बात (Crude Oil Price) करें तो इसमें बढ़त दर्ज की जा रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) में 0.04 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 84.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) के दाम में आज 0.11 फीसदी की कमी देखी जा रही है और यह 80.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसके बाद कई शहरों में फ्यूल रेट्स में बदलाव हुआ है। हम आपको ताजा रेट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

इन शहरों में बदल गया पेट्रोल-डीजल का दाम-

  • अहमदाबाद- पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 96.22 रुपये, डीजल 29 पैसे सस्ता होकर 91.96 रुपये।
  • अजमेर- पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 108.20 रुपये, डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 93.47 रुपये।
  • अमृतसर- पेट्रोल 2 पैसे महंगा होकर 98.76 रुपये, डीजल 2 पैसे महंगा होकर 89.06 रुपये।
  • नोएडा- पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 96.76 रुपये, डीजल 11 पैसे महंगा होकर 89.93 रुपये।
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 52 पैसे महंगा होकर 96.66 रुपये, डीजल 51 पैसे महंगा 89.54 रुपये।
  • जयपुर- पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 108.41 रुपये, डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 93.65 रुपये।
  • लखनऊ- पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपये. डीजल 10 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये।
  • पटना- पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 107.47 रुपये, डीजल 4 पैसे महंगा होकर 94.25 रुपये।
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.74 रुपये, डीजल 94.33 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर बिक रहा है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *