Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 22 Aug 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले पांच दिनों के मौसम की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इसके बाद 26 अगस्त को भी ऐसे मौसम का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तराखंड के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से भारी तबाही हुई है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मौसम विभाग का कहना है कि कम से कम मंगलवार और बुधवार को भी इन दोनों पहाड़ी इलाकों में ऐसे ही हालात रहेंगे। बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों के अलावा उत्तर-पूर्वी राज्यों के चुनिंदा इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश हो सकती है।

राजगढ़, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, सिवनी, पन्ना और छतरपुर समेत नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में भारी बारिश की संभावना है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *