School Holidays: पंजाब के इस जिले के स्कूलों में 26 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 22 Aug 2023

डेली संवाद, फाजिल्का। School Holidays: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने पंजाब में कहर मचा रखा है। पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में डूब गए है। कई गांव में पानी भर गया है। जिसके कारण पंजाब के कई स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

इसी बीच एक खबर और सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के जिला फाजिल्का के स्कूलों में भी छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिला मैजिस्ट्रेट डा. सेनू दुग्गल ने जिला फाजिल्का के अधीन ब्लाक गुरुहरसहाय-3, जलालाबाद-1, फाजिल्का-1 और फाजिल्का-2 के विभिन्न स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

आपको बता दे कि यह आदेश 26 अगस्त तक लागू रहेंगे। आदेशों के अनुसार ब्लाक गुरुहरसहाय-3 और जिला फाजिल्का के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्कूल बोदला पीरे के, सरकारी प्राइमरी स्कूल महमूद खाने के और सरकारी प्राइमरी स्कूल मोहने वाला झुगे, जलालाबाद-1 के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाणी बचन सिंह, सरकारी प्राइमरी स्कूल गहले, फाजिल्का-1 के अंतर्गत वाला सरकारी प्राइमरी स्कूल जोधा भैणी और सरकारी प्राइमरी स्कूल घुरका, सरकारी प्राइमरी स्कूल गुद्दड़ भैणी और सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाणी मोहना राम बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इसके साथ ही फाजिल्का-2 के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्कूल झंगड़ भैणी, गुलाबा भैणी, दोना नानका, गट्टी नंबर 1, ढाणी सद्दा सिंह, मुहार जमशेर, महातम नगर, रेते वाली भैणी, मुहार खीवा, मनसा, नूर मुहम्मद, मुहार सोना, तेजा रुहेला, प्रभात सिंह वाला हिठाड़, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंगड़ भैणी शामिल हैं।

इसके अलावा सरकारी मिडिल स्कूल महातम नगर, सरकारी हाई स्कूल कावां वाली, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हस्ता कलां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के फाजिल्का, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाधूका, सरकारी मिडिल स्कूलों में सलेमशाह, सरकारी हाई स्कूल मौजम, सरकारी हाई स्कूल आसफवाला और सरकारी हाई स्कूल नूरशाह शामिल हैं।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *