Passport New Rules: पासपोर्ट अप्लाई करने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब लागू होने नए नियम, जाने

Daily Samvad
3 Min Read
Passport
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 22 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Passport New Rules: आज के समय में पासपोर्ट एक अहम डॉक्यूमेंट बन गया है। विदेश में यात्रा के दौरान पासपोर्ट एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। बिना पासपोर्ट के आप विदेश में यात्रा नहीं कर सकते है। पासपोर्ट बनवाने के लिए आप खुद भी अपने फ़ोन से पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से अप्लाई कर सकते है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

या तो आप साइबर कैफे से भी अप्लाई कर सकते है। पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए 1500 रुपए की फीस लगती है। जिसके बाद आपको एक अपॉइंटमेंट के लिए तारीख मिलेगी यहां जाकर आपको अपने डाक्यूमेंट्स चेक करवाने होंगे और उसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन होती है। पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद आपका पासपोर्ट स्पीड पोस्ट के जरिए आपके द्वारा दिए गए पते पर आ जाता है।

पासपोर्ट बनाने में हुए नए बदलाव

वहीं अब सरकार ने पासपोर्ट बनाने के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब आपको पासपोर्ट बनाने के लिए डिजीलॉकर का इस्तेमाल करना होगा। अब नए पासपोर्ट के लिए डिजीलॉकर के जरिए सभी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। बदलावों की वजह से पासपोर्ट बनवाने का प्रोसेस पहले से भी अब ज्यादा आसान हो गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पासपोर्ट बनवाने के नए नियमों के अनुसार, पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने वाले व्यक्ति को सबसे पहले ऑफिशियल प्लेटफॉर्म डिजी लॉकर का इस्तेमाल करके अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। इसके बाद उन्हें पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.passportindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन भरना होगा।

वहीं विदेश मंत्रालय का कहना है कि अगर आवेदक अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए डिजिलॉकर का इस्तेमाल करते है तो उन्हें आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी डाक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी को ले जाने की जरूरत नहीं होगी जिससे की पासपोर्ट बनवाते समय टाइम में भी बचत होगी।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *