DIPS: डिप्स के छात्र मनराज ने राष्ट्रीय स्तर का जूनियर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 22 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। DIPS: 11वीं आर्ट्स डिप्स स्कूल कपूरथला के छात्र मनराज सिंह देयोल ने राष्ट्रीय स्तर जूनियर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीतकर एक बार फिर डिप्स चेन का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल डिंपल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता चंडीगढ़ में हुई थी।

मनराज ने बेहतरीन शॉट देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। मनराज ने बताया कि इससे पहले भी उसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताएं जीतीं। वह नोर्थ इंडिया गोल्फ सर्किट के टी बॉक्स गोल्फ स्कूल के तीसरे टूर्नामेंट, टी बॉक्स गोल्फ स्कूल के चौथे टूर्नामेंट व अन्य कई प्रतियोगिताओं में विजेता रहा है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इसके साथ ही एशियन जूनियर मास्टर इंटरनेशनल टूर्नामेंट फुकेत में 18वां स्थान हासिल किया था। प्रिंसिपल डिंपल शर्मा ने मनराज को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए बधाई दी और अगले खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने छात्र, स्टाफ और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह डिप्स संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे भविष्य में डिप्स का नाम रोशन करें। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने बताया कि डिप्स प्रबंधन हमेशा अच्छी खेल सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करता है ताकि छात्र खेलों में आगे बढ़ सकें।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *