Punjab News: आतंकवादी फंडिंग के दुरुपयोग से बचाने के लिए वर्कशाप का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 22 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: ग़ैर-सरकारी संस्थाओं (एन.जी.ओज़)/गैर-लाभकारी संस्थाओं ( एन. पी. ओ.) को टेरर फंडिंग या मनी लॉन्ड्रिंग जैसे दुरुपयोग से बचाने के लिए पंजाब पुलिस ने वित्तीय एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) और केंद्रीय प्रत्यक्ष कराधान बोर्ड (सीबीडीटी) के सहयोग से मंगलवार को मोहाली की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया।

एफएटीएफ एक अंतर-सरकारी संगठन है जो मनी लान्ड्रिंग और आतंकवादी फंडिंग का मुकाबला करने के लिए नीतियों को उत्साहित करता है। इस वर्कशाप में पंजाब के अलग-अलग जिलों से 100 ग़ैर सरकारी संस्थाओं के 130 सदस्यों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

आईजीपी अंदरूनी सुरक्षा नीलभ किशोर, ओऐसडी एफएटीएफ सेल रिमझिम पांडे, आयकर अधिकारी श्री अभिनीत और केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त डिप्टी डायरैक्टर अश्वनी राठौड़ आदरणियों में शामिल थे, जिन्होंने भाईवालों को आतंकवाद फंडिंग से बचाने के लिए अपने कीमती विचार सांझा किये।

आईजीपी नीलभ किशोर ने कहा कि इस वर्कशॉप का आयोजन करने का उद्देश्य ग़ैर सरकारी संगठनों को चैरिटेबल संस्थाओं से सम्बन्धित एफएटीएफ और इनकम टैक्स की अलग- अलग व्यवस्थाओं के बारे जागरूक करना था जिससे उनको टेरर फंडिंग (टीऐफ) के लिये दुरुपयोग होने से बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

ज़िक्रयोग्य है कि एन. जी. ओज के सभी सदस्यों ने वर्कशाप में बहुत ही उत्साह से हिस्सा लिया और उनको आतंकवादी संगठनों के द्वारा दुरुपयोग के इस पहलू के बारे जागरूक करने के लिए पंजाब पुलिस और वित्त मंत्रालय का धन्यवाद किया।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोचॉ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *