Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया वेरका फ्रूट दही, क्रीम और ऐकस्टैंडड शैल्फ लाईफ़ मिल्क की शुरुआत

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 703 शब्द|📅 22 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य की सहकारी संस्थाओं को और मज़बूत करने हेतु अपनी वचनबद्धता दोहराते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वेरका फ्रूट दही, फ्रेश क्रीम की एक लीटर पैकिंग और ऐकस्टैंडड शैल्फ लाईफ़ यू. एच. टी. दूध लांच किया। यहाँ उद्घाटनी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मिल्कफैड्ड की मुख्य क्षमता बढ़िया गुणवत्ता वाले दूध की खरीद और उच्च गुणवत्ता वाले दूध उत्पादों के उत्पादन में है।

उन्होंने कहा कि मानक उत्पादों को यकीनी बनाने के लिए मिल्कफैड्ड की तरफ से अत्याधुनिक मिल्क प्लांट और दूध की जांच करने वाले उपकरणों की स्थापना पर भारी निवेश किया जा रहा है जिससे दूध की बूँद-बूँद की गुणवत्ता की पूर्ण परख करके ही खरा दूध लोगों तक पहुँचाया जाये।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

भगवंत सिंह मान ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्ता भरपूर खाद्य वस्तुएँ मुहैया कराने के लिए वेरका डेयरी मोहाली में जे. आई. सी. ए. तहत 325 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे वाला 5 ऐलऐलपीडी क्षमता का नया दूध प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इस प्लांट में 50 ऐमटीपीडी दही, 4 ऐमटीपीडी घी और 50 ऐमटीपीडी मक्खन तैयार किया जायेगा।

वेरका के विस्तार का ज़िक्र करते मुख्यमंत्री ने कहा कि वेरका में आज नये उत्पाद शामिल किये गए हैं, जिसमें 100 ग्राम पैकिंग वाली फ्रूट दही की शुरुआत की गई है, जिसमें तीन असली फल किस्मोंः आम, स्ट्राअबेरी और ब्लूबेरी, 100 ग्राम कप में, 120 दिनों की शैल्फ लाईफ़ वाला एक लीटर फ्रेश क्रीम पैक और 90 दिनों की ऐकस्टैंडड शैल्फ लाईफ़ यूऐचटी दूध शामिल है।

दूध की खरीद में सुधार किया जा सके

मुख्यमंत्री ने वित्तीय साल 2022- 23 के दौरान मिल्कफैड्ड की कारगुज़ारी की सराहना की और डेयरी उत्पादकों और उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि मिल्कफैड्ड डेयरी किसानों को मानक सेवाएं प्रदान करने और बढ़िया गुणवत्ता वाला दूध उत्पादकों से उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने मिल्कफैड्ड पंजाब को इसके निश्चित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिया।

भगवंत सिंह मान ने किसानों से अपील की कि वह अधिक से अधिक दूध वेरका को मुहैया करके जहाँ अपनी आमदन में विस्तार करें, वहीं इस सहकारी अदारे के विस्तार में भी योगदान डालें। मुख्यमंत्री ने मिल्कफैड्ड को पंजाब सरकार से 100 करोड़ की वित्तीय सहायता के बजट को समय पर बाँटने का भरोसा दिया जिससे दूध की खरीद में सुधार किया जा सके और व्यापार को अन्य राज्यों के बराबर बनाया जा सके।

भगवंत सिंह मान ने मिल्कफैड्ड की तरफ से नये बी. आई. एस. एस. एन. एफ. फार्मूले को लागू करने की सराहना की, जिससे पंजाब के डेयरी किसानों को बहुत लाभ होगा और भारत के बड़े डेयरी उद्योगों के साथ मुकाबला करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाज़ार की माँग को देखते हुए मिल्कफैड्ड की तरफ से समय-समय पर दूध के नये उत्पाद लांच किये जा रहे हैं, जिनको काफी समर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने कहा कि मिल्कफेड भारत भर में विस्तार की प्रक्रिया में है और दिल्ली और एनसीआर के बाज़ारों में ताज़ा दूध और दूध उत्पादों को लांच किया गया है। इसके इलावा, मिल्कफैड्ड दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अलग- अलग स्टेशनों पर 30 वेरका मिल्क बूथ और दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर 100 मिल्क बूथ खोल कर दिल्ली और एनसीआर मार्केट में अपनी उपस्थिति को मज़बूत करने की प्रक्रिया में है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि मिल्कफैड्ड द्वारा अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई और जयपुर जैसे अपने पुराने मज़बूत बाज़ारों को फिर से चालू करने के लिए भी शानदार प्रयास किये जाएंगे। वेरका के उत्पादों को मिले जबरदस्त समर्थन के बारे भरोसा प्रकटाते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि मिल्कफैड्ड ने पैक किये दूध में 9 प्रतिशत, दही में 32 प्रतिशत, लस्सी में 30 प्रतिशत का सालाना विस्तार दर्ज किया है।

वित्तीय साल 2021- 22 के मुकाबले वित्तीय साल 2022- 23 के दौरान पनीर में 23 प्रतिशत और खीर की बिक्री में 21 प्रतिशत विस्तार दर्ज हुआ है। प्रोडक्ट जारी करने के मौके पर मिल्कफैड्ड के चेयरमैन नरिन्दर सिंह शेरगिल भी उपस्थित थे।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *