UP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग में लिए बड़े फैसले, यहां पढ़ें

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 648 शब्द|📅 22 Aug 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में आज कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर कुल 25 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है।

कैबिनेट मीटिंग के बाद मंजूर हुए प्रस्तावों के बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेशा खन्ना और सूर्य प्रताप शाही ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि इन 23 फैसलों का सीधा लाभ शहरी जनता, ग्रामीणों और किसानों और छात्रों को होने वाला है।

यूपी कैबिनेट की बैठक में मंजूर हुए प्रमुख प्रस्ताव

मजदूरों के बच्चों एवं कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के सभी मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण की योजना को स्वीकृति मिली स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख युवाओं को जल्द निशुल्क स्मार्ट फोन दिया जाएगा। कैबिनेट ने 3600 करोड़ रुपये के मद से फोन खरीदने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रदेशवासियों को बिजली संकट से राहत प्रदान करने के लिए अगले वर्ष जून तक राज्य में 5,280 मेगावाट बिजली का उत्पादन बढ़ जाएगा। इसमें से नवंबर तक 1980 मेगावाट की तापीय परियोजनाओं से उत्पादन शुरू हो जाने से दीपावली में भी भरपूर बिजली की उपलब्धता रहेगी।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (उच्च शिक्षा) का लाभ अब गैर तकनीकी डिप्लोमा व डिग्री धारकों को भी दिया जाएगा। अभी तक अभियांत्रिकी व तकनीकी क्षेत्र के डिप्लोमा व डिग्री धारकों को ही इसका लाभ दिया जा रहा था। राज्य सरकार ने बियर के फुटकर दुकानदारों को नियमित उठाव से फौरी तौर पर राहत दी है। वर्ष 2023-24 की आबकारी नीति में संशोधन करते हुए बियर के मासिक उठाव की अनिवार्यता को नवंबर-2023 तक शिथिल किया गया है।

योगी सरकार ने अखिलेश सरकार के फैसले को पलटते हुए उप्र जल निगम (नगरीय) में जूनियर इंजीनियर (सिविल) और जूनियर इंजीनियर (विद्युत/यांत्रिक) की भर्ती को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है। सरकार ने यह निर्णय भर्ती में निष्पक्षता और पारदर्शिता के उद्देश्य से किया है।

पेरू (दक्षिण अमेरिका) स्थित अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना आगरा के सींगना में होगी। कैबिनेट ने आगरा में कृषि विभाग की 138.50 हेक्टेयर भूमि को उद्यान विभाग के नाम करते हुए उसमें से 10 हेक्टेयर भूमि गुरुग्राम के राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड को 99 वर्ष के लिए निशुल्क पट्टे पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा दी गई भूमि की भरपाई राज्य सरकार ने कर दी है। कैबिनेट ने मंगलवार को कृषि विभाग की 15.69 हेक्टेयर भूमि चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय को निशुल्क हस्तांतरित करने से जुड़े प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों/मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार योजना के तहत पोषाहार वितरण में अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली को लागू करने का निर्णय किया है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता की 75वीं व 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए बनवाए गए दो लाख झंडों के लिए 40 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। कैबिनेट ने झंडों के भुगतान के प्रस्तावों को स्वीकृति दी है।

देश से सबसे प्रतिष्ठित दुग्ध ब्रांड में से एक पराग की घाटे में चल रही छह इकाइयों को पट्टे पर देने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। मंगलवार को कैबिनेट ने पीसीडीएफ (प्रादेशिक कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन) के गोरखपुर, कानपुर, नोएडा, प्रयागराज, आजमगढ़ व मुरादाबाद के डेयरी प्लांट्स को 10 वर्ष की लीज पर देने के निर्णय पर सहमति दे दी है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *