Haryanvi Singer Raju Punjabi Death: हरियाणा के सुपरस्टार, सुरों के सरताज राजू पंजाबी के बारे में जानिए 10 दिलचस्प बातें

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 624 शब्द|📅 22 Aug 2023

अंबाला। Haryanvi Singer Raju Punjabi Death: देसी देसी ना बोल्या कर, तू चीज लाजवाब, तेरा कोई न जवाब…जैसे सुपरहिट गाने देकर पूरे हरियाणा को नचाने वाले मशूहर सिंगर राजू पंजाबी का आज निधन हो गया। उनके जाने से पूरे हरियाणा में शोक की लहर दौड़ गई।

आज हर किसी के आंखे नम है क्योंकि सुरों के सरताज कहलाने वाले राजू पंजाबी ने बीमारी से जूझने के बाद आज 40 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह बीते 10 दिनों से अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे, लेकिन आज उनके बारे में ऐसी सूचना मिलते ही उनके फैंस पर दुखों का पहाड़ा टूट पड़ा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जानकारी के मुताबिक राजू पंजाबी पीलिया से ग्रसित (Raju Punjabi Suffering From Jaundice) थे, जिसके चलते आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भले ही आज राजू पंजाबी हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनके सुपरहिट गानें और हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री में दिया गया योगदान हमेशा याद रहेगा।

राजू पंजाबी ने अपनी आवाज की छाप हरियाणा में ही नहीं बल्कि पंजाब और राजस्थान में भी छोड़ी हुई है। उनके तू चीज लाजवाब, देसी- देसी और सॉलिड बॉडी जैसे चर्चित गाने बड़े फेमस हुए हैं। आइए जानते हैं मशूहर सिंगर से जुड़ीं कुछ अहम बातें।

  1. हरियाणा के मशूहर गायक राजू पंजाबी का असली नाम कुछ और ही था, हालांकि उनको दिल से चाहने वाले लोगों को उनका नाम पता है। राजू पंजाबी का असली नाम ‘राजा कुमार’ था, हालांकि फिर वह राजू पंजाबी के नाम से पहचाने जाने लगे थे।
  2. राजू पंजाबी ने अपनी मेहनत से भरपूर पैसा कमाया था। राजू पंजाबी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब से अच्छी खासी कमाई करते थे। उनकी मौजूदा संपत्ति की बात करें तो वे अच्छी-खासी संपत्ति के मालिक थे। मौजूदा समय में उनकी लगभग 498 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  3. बॉलिवुड में जैसे खान का सिक्का चलता है ठीक वैसे ही हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री में राजू पंजाबी की सिक्का चलता है। उनके ऐसे कोई गाने नहीं है, जिस पर फैंस झूम न उठे हों। राजू पंजाबी अपने गानों सॉलिड बॉडी, देसी देसी, अच्छा लागे से, तू चीज लाजवाब, भांग मेरे यारा ने और लास्ट पेग समेत कई अन्य गानों के लिए जाने जाते थे। उनके हर गाने पर लाखों व्यूज जाते थे।
  4. हरियाणा की मशूहर एक्टर सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी को लोगों का खूब प्यार मिलता था। दोनों ने साथ में कई सारे सुपरहिट म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। सपना चौधरी और बिंदर दानोदा पर फिल्माए गए जलेबी गाने को राजू पंजाबी और मीनाक्षी पांचाल ने गाया था।
  5. राजू पंजाबी के चाहने वाले लोग उन्हें से “सुरों का राजा” कहते थे।
  6. मशूहर सिंगर राजू पंजाबी का आखिरी गाना ”आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा” इसी महीने में 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया था।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
  1. हरियाणा के मशहूर और पॉपुलर सिंगर राजू पंजाबी का जन्म राजस्थान के हनुमानगढ़ के रावतसर में हुआ था और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
  2. राजू पंजाबी ने हिसार के आजाद नगर में एक मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां है।
  3. राजू पंजाबी ने अपने गाने के करियर की शुरुआत 1996 में भजनों से की थी। इसके बाद उन्होंने हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था।
  4. राजू पंजाबी को जॉन्डिस हुआ था। वे काला पीलिया नाम की बीमारी से पीड़ित थे। इस वजह से उनके लीवर और फेफड़ों संक्रमित हो गए थे। हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और वो वेटिंलेटर पर थे।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *