Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पंजाब में राजपुरा, डेराबस्सी, चमकौर साहिब,बलाचौर समेत इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट किया जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 23 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में इस समय कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। ताजा हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यहां अगले तीन घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मौसम विभाग ने आज राजपुरा, डेराबस्सी, मोहाली, खरड़, चमकौर साहिब, रूपनगर, बालाचौर, आनंदपुर साहिब में तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) और बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले पांच दिनों तक पूरे पंजाब में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस समय चंडीगढ़, मोहाली, जीरकपुर में भारी बारिश हो रही है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मौसम विभाग ने आज देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। यहां देर रात से ही बादल छाए हुए हैं। पूरे उत्तर भारत में बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी है। आईएमडी ने यहां के कुछ इलाकों के लिए अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यहां यही स्थिति बनी रहेगी। बताया गया कि मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बढ़ रही है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा। उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को 21 जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *