School Holidays: पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, 26 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 23 Aug 2023

डेली संवाद, पंजाब। School Holidays: हिमाचल में लगातार हो रही बारिश ने पंजाब में कहर मचा रखा है। पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। कई गांव पानी में डूब गए है। इसी को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। पंजाब में सभी सरकारी स्कूल 26 अगस्त तक बंद रखने का ऐलान किया गया है। इस बात की जानकारी हरजोत बैंस ने ट्वीट कर दी है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मंत्री हरजोत बैंस ने लिखा-” हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। पंजाब के सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल को आज यानी 23 अगस्त से 26 अगस्त तक तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है।”

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *