Most Beautiful City In India: यह है घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहें, एक बार गए तो वापिस आने का नहीं करेगा मन

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 599 शब्द|📅 23 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Most Beautiful City In India: आज के समय में घूमना फिरना किसको पसंद नहीं है। हर कोई चाहता है कि वह अलग अलग खूबसूरत जगह पर घूमे। आज के समय में घूमना फिरना एक थेरेपी है। जब भी इंसान काम से बौर होता है या फिर काम से थक जाता है तो तब घूमना ही है जो इंसान को फ्रेश करता है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

घूमना तो हर कोई जाना चाहता है लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत की बात तब सामने आती है जब घूमने के लिए कोई जगह नहीं मिल पाती है। जब हम घूमने के लिए कोई अच्छी जगह नहीं Decide कर पाते है। सबसे ज्यादा मुश्किल काम है घूमने के लिए जगह चुनना। क्योंकि घूमने के लिए बहुत सारी जगह है लेकिन हम Decide करने में कंफ्यूज हो जाते है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इंसान को घूमते रहना चाहिए क्योंकि जब भी व्यक्ति घूमकर अपने काम पर वापिस आता है तो उसमें काम करने की एक नई ऊर्जा और उत्साह होता है और वह खुशी खुशी काम करता है। इसके लिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ घूमने वाली जगहों के बारे में बताने जा रहे है यहां आप घूमने के लिए जा सकते है।

DARJEELING

पूर्वी हिमालय की चोटी पर स्‍थ‍ित पश्चिम बंगाल का यह खूबसूरत शहर अपने चाय के बागानों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां विश्व की कुछ सबसे बेहतरीन चाय का उत्‍पादन होता है। कंचनजंगा की चोटियां, शहर की ठंडी जलवायु और ऐत‍िहास‍िक दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे देखकर आप खुश हो जाएंगे।

OOTY

नीलगिरि पहाड़ियों में बसा यह सुरम्य हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। हरियाली और सुहावने मौसम से लदे इस टाउन को इसीलिए ‘पहाड़ों की रानी’ कहा जाता। ऊटी(Ooty) घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से नवंबर तक माना जाता है, क्योंकि इस समय तापमान 15 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहता है।

SHIMLA

हिमालय की तलहटी में बसा शिमला एक आकर्षक हिल स्टेशन है। बर्फ से ढकी चोटियों, हरी-भरी घाटियों और विक्टोरियन वास्तुकला से सजा यह शहर प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत का अनूठा मिश्रण पेश करता है। आप मॉल रोड पर इत्मीनान से टहल सकते हैं, जाखू मंदिर देख सकते हैं।और रिज से मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

LEH

देश के सबसे उत्तर में स्थित लेह अपने ऊबड़-खाबड़ नजारों, बौद्ध मठों और अनूठी संस्कृति के लिए जाना जाता है। बंजर पहाड़ों और उच्च ऊंचाई वाले रेगिस्तान से गिरा लेह झिलमिलाती पैंगोंग झील के वजह से मनोरम लगता है। मैग्नेटिक हिल के नाम से मशहूर लेह में पेह पैलेस मौजूद है। इस आलीशान महल को 17वीं शताब्दी में राजा सेंगे नामग्यालने बनवाया था।

UDAIPUR

राजस्थान के इस शहर को सिटी ऑफ़ लेक भी कहा जाता है प्राचीन झीलें, भव्‍य महल और संर्कीर्ण घुमावदार सड़कें, इसकी भव्‍यता में चार चाँद लगा देते है। पिछोला झील की और देखने वाला राजसी सिटी पैलेस शहर की शाही विरासत का एक परिणाम है। सूर्यास्त के समय झील की सवारी से अरावली पहाड़ियों का दृश्य मन को मोह लेता है।

MCLEOD GANJ

छोटा ल्हासा के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश का यह शहर तिब्‍बती धर्मगुरु दलाई लामा का निवास स्थान था। यहां प्रकृत‍ि की सुंदर छटा के साथ कई शानदार मठ हैं, जो आपका दिल जीत लेते हैं। यहां ट्रैकिंग करने का भी खूब मौका मिलेगा। चारों और पहाड़ियों के बीच स्थित, मैक्लोडगंज प्राचीन तिब्बती और ब्रिटिश संस्कृति से गिरा हुआ है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *