Punjab News: मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर की बड़ी कार्रवाई, पैसे लेकर सवारियों को टिकटें न देने वाला कंडक्टर काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Laljit Singh Bhullar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 23 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि विभाग में भ्रष्ट गतिविधियों को रोकने के मद्देनज़र गठित किए गए मिनिस्टरज़ फ़्लाइंग स्क्वाड ने सरकारी बस से 20 लीटर डीज़ल चोरी करने वाले ड्राइवर सहित पैसे लेकर सवारियों को टिकटें न देने वाले एक कंडक्टर को काबू किया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इसी तरह ग़ैर-निर्धारित रूटों पर चलती पाँच बसें और सवारियों के बिना बस चलाने सम्बन्धी रिपोर्ट की गई है। इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि फ़्लाइंग स्क्वाड ने हरियाणा के जीवन नगर में छापेमारी के दौरान ड्राइवर रणजीत सिंह को उसे अलाट की गई पनबस डीपू लुधियाना की बस नंबर पी.बी-10-एफ.एफ 4952 से 20 लीटर डीज़ल चोरी करते हुए रंगे-हाथों काबू किया है।

इसी तरह धार कलाँ (पठानकोट) में चैकिंग के दौरान फ़्लाइंग स्क्वाड द्वारा पठानकोट डीपू की बस नंबर पी.बी- 06-ए.एस 8772 के कंडक्टर अमनदीप को सवारियों से 545 रुपए वसूल कर टिकटें न जारी करने के दोष अधीन पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

फ़्लाइंग स्क्वाड ने पाँच बसों को भी ग़ैर-निर्धारित रूटों पर चलते पाया है। गौराया में चैकिंग के दौरान तरन तारन डीपू की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 4673 एवं अमृतसर-2 डीपू की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 3064 और फ़गवाड़ा में चैकिंग के दौरान अमृतसर-1 डीपू की बस नंबर पी. बी-02-ई.एच 2749 और नवांशहर डीपू की बस नंबर पी.बी-32-पी 3598 को ग़ैर- निर्धारित रूटों पर चलते पाया गया।

इसी तरह करतारपुर में चैकिंग के दौरान पट्टी डीपू की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 9427 भी अपने निर्धारित रूट से अलग रूट पर चलती पाई गई जबकि बटाला डीपू की बस नंबर पी.बी-06-बी.सी 0216 को बिना सवारियों के ले जाते हुए पाया गया।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *