Punjab News: ज़मीन की फर्जी वसीयत तैयार करने पर नायब तहसीलदार और पटवारी गिरफ़्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 23 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने खनौरी में स्थित 14 कनाल 11 मरले ज़मीन के फ़र्ज़ी दस्तावेज़ और खानगी वसीयत तैयार करने के दोष में नायब तहसीलदार और पटवारी को गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

गिरफ़्तार किये गए मुलजिम की पहचान नायब तहसीलदार दर्शन सिंह के तौर पर हुई है, जो मौजूदा समय ज़िला मानसा के बरेटा में तैनात है और मुलजिम पटवारी की पहचान बलकार सिंह के तौर पर हुई है।

इस सम्बन्धी आई. पी. सी. की धारा 409, 465, 467, 468, 471 और 120 बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की 13(1) (ए) और 13(2) के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में एफआईआर नं. 29 तारीख़ 23. 8. 23 को दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तत्कालीन कानूनगो दर्शन सिंह, जो अब बरेटा में नायब तहसीलदार है, पटवारी बलकार सिंह और तहसीलदार विपन भंडारी ने खनौरी कलां के दीपक राज के साथ मिलीभुगत करके खनौरी में 14 कनाल 11 मरले ज़मीन के जाली दस्तावेज़ और फ़र्ज़ी खानगी वसीयत तैयार की थी।

उन्होंने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो पटियाला की टीमों से तरफ से पटवारी बलकार सिंह और नायब तहसीलदार दर्शन सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे मुलजिम की गिरफ़्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *