Weather Update: पंजाब और हिमाचल में भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए स्कूल-कालेज में छुट्टी का ऐलान, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 516 शब्द|📅 24 Aug 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़/लखनऊ। Weather Update: देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी आपदा बनी हुई है। कई हिस्सों में तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। पंजाब में सरकार ने बारिश व बाढ़ के हालत को देखते हुए सभी स्कूल 26 अगस्त तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल में भारी वर्षा के कारण भाखड़ा और पौंग बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे ब्यास और सतलुज नदी उफान पर हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में बीते 24 घंटे में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में बारिश के कारण समस्याओं का भी सामना करना पड़ा है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि आज भी कई जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-NCR में आज भी मौसम खुशनुमा रहेगा। दिल्ली-NCR में कई जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही हवा की गति आठ से 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

यूपी में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

वहीं, यूपी में भी बारिश का सिलसिला जारी है। यूपी के कई जिलों में बीते 24 घंटे से रूक-रूककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को भी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि, शुक्रवार से इसमें कमी देखने को मिल सकती है।

हिमाचल में शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

हिमाचल प्रदेश में मानसून की वर्षा ने फिर रौद्र रूप दिखाया है। वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लापता हैं। मंडी में बादल फटने व भूस्खलन के कारण छह लोगों की मौत हुई व दो महिलाएं लापता हैं। भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए कई जिलों में गुरुवार को भी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में भूस्खलन होने से सड़क पर काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। उधर, चारधाम यात्रा से जुड़ा बदरीनाथ हाईवे चमोली जिले में बेलाकुची और पागलनाला में अवरुद्ध है, जबकि मैठाणा और नंदप्रयाग में हाईवे नौ घंटे बाधित रहा। मौसम विभाग के उत्तराखंड में गुरुवार को वर्षा के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए चमोली और रुद्रप्रयाग में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

पंजाब में बाढ़ के चलते 26 तक बंद रहेंगे स्कूल

पंजाब में सरकार ने बारिश व बाढ़ के हालत को देखते हुए सभी स्कूल 26 अगस्त तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल में भारी वर्षा के कारण भाखड़ा और पौंग बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे ब्यास और सतलुज नदी उफान पर हैं।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *