PM-KISAN Samman Nidhi: चुनाव से पहले किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार, मिलने जा रही यह सुविधा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 24 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। PM-KISAN Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने वाले दिनों में किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र पीएम किसान सम्मान सहायता निधि को 6,000 रुपये से बढ़ाने पर विचार कर रही है।

सरकार की योजना इसे 50 फीसदी तक बढ़ाने की है। इसकी मांग काफी समय से की जा रही थी। अब सरकार इसे प्रति किसान परिवार 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की योजना बना रही है। इस संबंध में एक प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है। अब इस पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री को लेना है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सहायता निधि योजना के तहत किसानों की आय बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे देते हैं, तो इससे सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 20,000 से 30,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यह योजना किसानों के लिए कब तक लागू होगी यह अभी स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस साल राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल देश में लोकसभा चुनाव भी हैं। ऐसे में देखना होगा कि केंद्र सरकार विधानसभा चुनाव से पहले इसे लागू करती है या फिर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जाता है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *