Jalandhar News: जालंधर में कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर (Jalandhar) के काला संघिया (Kala Sanghia) में लूट करने आए दो बदमाशों ने किराना कारोबारी को गोली मार दी। कारोबारी को बचाने आए एक निहंग सिंह पर भी बदमाशों ने फायर कर दिया, लेकिन वे बच गए और एक बदमाश को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक काला संघिया में जालंधर रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने किराना कारोबारी राजू सपरा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक कारोबारी राजू सपरा पर बदमाशों ने देर रात गोली मार दी।

Loot News: शहर में लूटेरों का आंतक; ज्वेलरी शॉप को लूटा, दुकान मालिक की गोली मारकर
पिस्तौल के बल पर लूट

निहंग सिंह ने एक बदमाश को दबोचा

पुलिस के मुताबिक दुकान के पास से गुजर रहे निहंग सिंह बाबा हरि सिंह कल्याणपुर ने बदमाशों को काबू करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। लेकिन गोली उन्हे नहीं लगी। लुटेरों ने 3 फायर किए, इस दौरान निहंग सिंहों और दुकानदार ने एक लुटेरे को मौके पर पकड़ लिया।

पकड़े गए बदमाश की पहचान गांव औजला सईद निवासी रणजीत सिंह के बेटे दलजीत पम्मा के रूप में हुई है। जबकि उसका साथी राजू अहमदपुर भी था, जिसने गोलियां चलाईं और वे लैम्बडे की ओर जा रहे थे।

CCTV Camera
CCTV Camera

सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कपूरथला के पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से फरार लुटेरे तक पहुंचने की कार्रवाई की जा रही है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jalandhar News: जालंधर में कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *