Jalandhar Smart City Scam: स्मार्ट सिटी के हर घोटाले की जड़ तक जाएंगे, JE, SDO, XEN हो या फिर SE, गलत काम करने वाले बरदाश्त नहीं – निगम कमिश्नर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 24 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Smart City Scam: स्मार्ट सिटी जालंधर के करोड़ों रुपए के कामों में धांधली पकड़ने के बाद नगर निगम के कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने कहा है कि वे खुद इसकी डैप्थ में जाकर जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट की हर फाइल की जांच वे खुद करेंगे। सरकार ने उन्हें इसीलिए जालंधर नगर निगम में तैनात किया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

डेली संवाद से बातचीत करते हुए कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने कहा है कि अभी तो सिर्फ मिठापुर के एक स्टेडियम की खामियों को चेक किया है। यहां करोड़ों रुपए से हाकी खिलाड़ियों के लिए टर्फ बिछाया जाना है, उस काम में बिल्कुल धांधली बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों पर नजर रखने वाली थर्ड पार्टी के कार्यों की भी जांच होगी। क्योंकि थर्ड पाटी भी स्मार्ट सिटी के कार्यों की सही रिपोर्ट नहीं दे रही है।

ये भी पढ़ें: ठगी मारने वाले Midwest Immigration को डीसी दफ्तर ने जारी कर दिया लाइसेंस

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों की सभी फाइलों को तलब किया है। इसकी रिपोर्ट संबंधित एसई से मांगी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले महीने मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिन विकास कार्यों का जालंधर में आकर उद्घाटन किया था, उस कार्यों की स्टेट्स रिपोर्ट समेत गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट मांगी गई है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

ऋषिपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने जो चेकिंग और जांच शुरू की है, ये जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि बिना करप्शन के गुणवत्ता युक्त काम हो। इसके लिए वे किसी भी स्तर पर समझौता नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि वे हर काम की जांच करेंगे। स्मार्ट सिटी के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा।

एसडीओ, एक्सईएन और एसई बन गए, लेकिन तबादला नहीं हुआ

नगर निगम जालंधर में एसे कई सारे अधिकारी और कर्मचारी कुंडली मारकर एक ही सीट पर बैठे हैं, जिनका तबादला ही नहीं हुआ। अगर कभी तबादला भी होता है तो ये लोग राजनीतिक ताकत लगाकर अपना ट्रांसफर रुकवा लेते हैं। अकेले बीएंड ब्रांच की बात करें तो जेई, एसडीओ, एक्सईएन और एसई कई साल से एक ही सीट से चिपके हैं।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *