Weather Update Today: उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, पंजाब समेत इन प्रदेशों का जानिए मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 411 शब्द|📅 25 Aug 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़/देहरादून। Weather Update Today: देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

विभाग के मुताबिक, 25 और 26 अगस्त को दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अगले एक सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम? (Delhi NCR Weather Update) – मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। विभाग के मुताबिक, आने वाले समय में तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें: ठगी मारने वाले Midwest Immigration को डीसी दफ्तर ने जारी कर दिया लाइसेंस

उत्तराखंड मौसम अपडेट (Uttarakhand Weather Update) – मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, वर्षा और भूस्खलन के चलते यातायात बाधित हो गया है। नदिया भी उफान पर हैं। विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ज जारी किया है।

उत्तर पश्चिम भारत – आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पूर्वी भारत – 25 और 26 तारीख के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत – पूर्वोत्तर भारत में अगले चार दिनों के दौरान हल्की/मध्यम व्यापक से व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही, 25 और 26 अगस्त के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में अगले चार दिनों के दौरान कोई खास मौसम नहीं रहेगा।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *