Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में भारी बारिश, लैंड स्लाइड से हाईवे और कई सड़कें बंद, नेपाल और चीन सीमा से सटे 60 से अधिक गांवों का संपर्क कटा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 431 शब्द|📅 25 Aug 2023

डेली संवाद, देहरादून। Uttarakhand Landslide: भारी बारिश के कारण पहाड़ दरक रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में लैंड स्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं। एसे में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जाने से बचें। ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में लैंड स्लाइड से कई मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं।

टिहरी जिले में गंगोत्री हाईवे लगातार तीसरे दिन भी बगड़धार में अवरुद्ध रहा। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे मैठाणा में तीन घंटे तक बाधित रहा। इसके कारण छोटे वाहनों को नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मोटर मार्ग से होकर निकाला गया। वहीं देर शाम भारी वर्षा के चलते बदरीनाथ हाईवे पागलनाला में भी बोल्डर व मलबा आने से अवरुद्ध हो गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इसके अलावा उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे राना चट्टी के पास चार घंटे तक बाधित रहा। नजीबाबाद-बुआखाल हाईवे भी पिछले तीन दिन से बाधित पड़ा है। हरिद्वार जिले में भूस्खलन के चलते दर्शन के लिए बंद किए गए चंडी देवी मंदिर रोपवे को खोल दिया गया है। हालांकि पैदल दर्शन की अनुमति नहीं है। साथ ही मंदिर परिसर में दुकानें भी बंद करा दी गई हैं।

कुमाऊं मंडल में टनकपुर-तवाघाट हाईवे धारचूला से तवाघाट के बीच बाधित है। इसके कारण नेपाल और चीन सीमा से लगे 60 से अधिक गांवों का संपर्क कटा है। साथ ही जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग सात घंटे अवरुद्ध रहा। थल-मुनस्यारी मार्ग बनिक के पास दूसरे दिन भी नहीं सुचारु हुआ।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेशभर में भारी वर्षा का अनुमान है। बीती मंगलवार को भारी वर्षा के चलते बगड़धार में गंगोत्री हाईवे का एक हिस्सा धंस गया था। इसके चलते पिछले तीन दिन से हाईवे पर यातायात सुचारु नहीं किया जा सका है। ऐसे में हरिद्वार और ऋषिकेश से आने वाली सवारियों को परेशानी हो रही है। यहां कोहरा छाने और वर्षा के चलते यातायात सुचारु करने में परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें: ठगी मारने वाले Midwest Immigration को डीसी दफ्तर ने जारी कर दिया लाइसेंस

चमोली जिले में देवाल-बोरागाड मोटर मार्ग गरसो गदेरे और देवाल-थराली मोटर मार्ग चेपड़ो के पास मलबा आने से अवरुद्ध है। उधर, लोहाजंग-वाण- देवाल-खेता मोटर मार्ग 11 दिन बाद भी सुचारु नहीं हो पाया है। जिले में अतिवृष्टि के चलते सड़क से कट चुके ग्रामीण के लिए प्रशासन की ओर से अस्थायी पुल बनाए जा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि, जिले में 13 पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हुई थी।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *