Himachal Weather Today: हिमाचल के 8 जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, कुदरत का कहर जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Himachal-Rain
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 25 Aug 2023

डेली संवाद, शिमला। Himachal Weather Today: पहाड़ी राज्यों में बारिश आफत बरसा रही है। लगातार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। विभिन्न जिलों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। लोगों को राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ठगी मारने वाले Midwest Immigration को डीसी दफ्तर ने जारी कर दिया लाइसेंस

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। सोलन, शिमला, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मौसम विभाग ने 25 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जोगिंदर नगर में 154 मिमी, पालमपुर में 136 मिमी और सिरमौर में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। शिमला शहर में पिछले 24 घंटों में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मौसम विभाग के अधिकारी संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि 26 अगस्त के बाद राज्य को कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त से मौसम बदल जाएगा। मैदानी और मध्य इलाकों के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 26 से 30 अगस्त तक बेहद कम बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जून से अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 41 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। लाहौल स्पीति में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं दूसरी ओर शिमला में सबसे ज्यादा 103% बारिश हुई है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *