Government Jobs: कर्मचारी चयन आयोग में निकली वैकेंसी, 12 सितंबर तक कर सकेंगे अप्लाई, इतनी मिलेगी सैलरी

Daily Samvad
2 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 25 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वैकेंसी निकाली है। इसके तहत देशभर में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर समेत 307 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 12 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ठगी मारने वाले Midwest Immigration को डीसी दफ्तर ने जारी कर दिया लाइसेंस

इसके बाद रिटन टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई भर्ती के तहत हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और सीनियर हिंदी अनुवादक परीक्षा के जरिए 27 विभागों और मंत्रालयों पोस्टिंग दी जाएगी। इनमें सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम में सबसे ज्यादा 102 पद जबकि ऑल इंडिया रेडियो में 56 पदों पर भर्ती होगी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

बता दें कि आयोग द्वारा कुल 307 पदों में से 157 अनारक्षित हैं, जबकि एससी के लिए 38, एसटी के लिए 14, ओबीसी के लिए 72 और ईडब्ल्यूएस के लिए 26 पद आरक्षित हैं। देशभर में निकली भर्ती के लिए सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 34 हजार 500 रुपए से लेकर एक लाख 42 हजार तक सैलरी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई वैकेंसी में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को मेडिकल टेस्ट के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग में निकली भर्ती के लिए उम्मीदवार को 100 रुपए फीस देनी होगी। एसएससी-एसटी, पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक, महिला वर्ग को फीस में छूट दी गई है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *