Bray Wyatt: 36 साल की उम्र में पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट ने दुनिया को कहा अलविदा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 25 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bray Wyatt: WWE में ब्रे वायट (Bray Wyatt) और द फीन्ड के नाम से रेसलिंग करने वाले विंडहैम रोटुंडा का निधन हो गया है। वह सिर्फ 36 साल के थे। वायट कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे। इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया था।

ये भी पढ़ें: ठगी मारने वाले Midwest Immigration को डीसी दफ्तर ने जारी कर दिया लाइसेंस

बीमारी की वजह से वह रिंग और टेलीविजन से दूर थे, लेकिन आज हुई मौत को परिवार ने अप्रत्याशित और अचानक बताया है। रोटुंडा तीसरी पीढ़ी के रेसलर थे, माइक रोटुंडा के बेटे और ब्लैकजैक मुलिगन के पोते। WWE में उन्हें वायट फैमिली के लीडर के रूप में दिखाया गया था।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

ट्रिपल एच ने ट्वीट करके ब्रे वायट की मौत का खुलासा किया। उन्होंने लिखा- अभी WWE हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा का फोन आया, जिन्होंने हमें दुखद खबर दी कि हमारे WWE परिवार के आजीवन सदस्य विंडहैम रोटुंडा, जिन्हें ब्रे वायट के नाम से भी जाना जाता है का आज अप्रत्याशित रूप से निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और हम अनुरोध करते हैं कि इस समय हर कोई उनकी निजता का सम्मान करे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

वायट रेसलमेनिया 39 में में हिस्सा नहीं ले पाए थे। बॉबी लैश्ले के साथ हाई-प्रोफाइल झगड़े के बीच होने के बावजूद उन्हें इवेंट से कुछ हफ्ते पहले टेलीविजन से हटा दिया गया था। हाल ही में अगस्त की शुरुआत में उनकी वापसी का पूर्वानुमान आशाजनक लग रहा था। बताया जा रहा था कि वह ठीक हो रहे हैं लेकिन गुरुवार को उनका निधन हो गया।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *