St Soldier News: सेंट सोल्जर ने मनाया महिला समानता दिवस

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा खाम्ब्रा स्थित स्कूल में महिला समानता दिवस मनाया गया। जिसमें प्रिंसिपल मिनाक्षी के दिशा निर्देशों में महिला फ़ेकल्टी मेंबर्स के लिए एक विषय प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस अवसर पर सभी ने महिलायों की उपलब्धियां, समानता, देश का नाम रौशन करने वाली सभी महिलाओं को सैलूट किया। प्रिंसिपल मिनाक्षी ने कहा कि आज की महिला हर पक्ष से पुरुषों के बराबर खड़ी है। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने अपने पैर नहीं जमाए।

ये भी पढ़ें: ठगी मारने वाले Midwest Immigration को डीसी दफ्तर ने जारी कर दिया लाइसेंस

उन्होंने लोगों को महिलाओं के अधिकारों के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि समानता एक सुंदर और सुरक्षित समाज की वह नींव है, जिस पर विकसित समाज बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

लगातार प्रयासों से समाज की मानसिकता में धीरे-धीरे परिवर्तन आ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर गंभीरता से विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल का समाज कैसा होगा, यह आज के युवा ही तय करेंगे। ऐसे में महिलाओं को लेकर सामाजिक पूर्वाग्रहों को तोड़ने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *