डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब शिक्षा बोर्ड की नौवीं कक्षा की अंग्रेजी की किताब में शहीद उधम सिंह से जुड़ी कई जानकारियां गलत निकली हैं। शहीद उधम सिंह विचार मंच ने नौवीं कक्षा की अंग्रेजी किताब में शहीद उधम सिंह के निबंध में कई गलतियां उजागर की हैं। लेख में शहीद की जन्मतिथि, फांसी की तारीख के अलावा और भी कई गलतियां पाई गई है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
विभाग द्वारा लंबे समय से बच्चों को शहीद उधम सिंह की जीवनी के बारे में गलत जानकारी पढ़ाए जाने का मामला सामने आने के बाद एक मंच ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिक्षा मंत्री और शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखा है। उन्होंने इस संबंध में सुधार की मांग की है पंजाब शिक्षा बोर्ड की अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक के पेज नंबर-39, 40 पर शहीद उधम सिंह की जीवनी से संबंधित लेख लिखा गया है। इसमें कई त्रुटियां हैं।
ये भी पढ़ें: ठगी मारने वाले Midwest Immigration को डीसी दफ्तर ने जारी कर दिया लाइसेंस
बच्चों को उधम सिंह की जीवनी के बारे में गलत जानकारी दी जा रही है। शहीद उधम सिंह को 31 जुलाई 1940 को फाँसी दी गई थी, लेख में कहा गया है कि उन्हें 30 जुलाई को फाँसी दी गई थी। वहीं शहीद का जन्म 26 दिसंबर 1899 को हुआ था लेकिन लेख में लिखा है कि उनका जन्म 18 दिसंबर 1899 को हुआ था। इसके अलावा लेख में छपी उधम सिंह की फोटो मूल फोटो से मेल भी नहीं खाती है।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच






