Punjab News: गांवों के लिए मिनी बस सेवा दोबारा शुरू करने की तैयारी में सरकार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 25 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के ग्रामीण क्षेत्र के लिए मिनी बस सेवा फिर शुरू करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को आज इस सम्बन्धी स्कीम का मसौदा तैयार करने और सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया।

यहाँ मुख्यमंत्री दफ़्तर में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में मिनी बस सेवा फिर शुरू करने की योजना बनाई है जिससे जहाँ लोगों को आवाजाही के लिए सुविधा मिले, वहीं पढ़े-लिखे नौजवान बस पर्मिट लेकर अपना रोज़गार चला सकें।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

भगवंत सिंह मान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस स्कीम का मुकम्मल मसौदा तैयार करने और इस सम्बन्धी पंजाब भर में एक सर्वेक्षण करवाया जाये जिससे संभावित रूटों की निशानदेही यकीनी बनाई जा सके। मिनी बस सेवा को आम लोगों के लिए वरदान बताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कीम जहाँ आवाजाही सहूलतों को सुचारू करने में सहायक साबित होगी, वहीं इससे पढ़े-लिखे बेरोजगार नौजवानों को रोज़गार का मौका मिलेगा और वह पर्मिट लेकर बस सेवा की शुरुआत कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस योजना का मसौदा बारीकी से तैयार किया जाये और पूरे पंजाब में सर्वेक्षण करवाया जाये जिससे संभावित रूटों की निशानदेही यकीनी बन सके। मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ धार्मिक स्थानों के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने के बारे भी चर्चा की जिससे इन स्थानों की यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा दी जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब में धार्मिक स्थानों के दर्शनों के लिए बहुत श्रद्धालू आते हैं और आवाजाही का पुख़्ता प्रबंध न होने के कारण उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्रद्धालुओं की दिक्कत दूर करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *