CM Vs Governor: राज्यपाल द्वारा दी गई राष्ट्रपति शासन की धमकी पर सीएम मान ने दिया करारा जवाब, पढ़े

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 26 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। CM Vs Governor: सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल परोहित पर पलटवार किया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्यपाल आपके पत्रों का जवाब देंगे। राज्यपाल महोदय, इसमें कुछ समय लगता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा- गवर्नर साहब RDF का पैसा केंद्र सरकार के पास फंसा हुआ है, क्या आप पंजाब का पैसा लेने के लिए केंद्र के पास जाएंगे?, क्या आपने कभी मुझसे किसानों के बारे में पूछा?…आप कभी खड़े होंगे पंजाब के साथ? आप पंजाब के राज्यपाल हैं…आपने कभी मुझसे पंजाब यूनिवर्सिटी के बारे में बात की है…पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ हमारी विरासत जुड़ी हुई है…गवर्नर साहब आप किसका अनुसरण कर रहे हैं…?

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

गौरतलब है कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा है कि राज्य सरकार राजभवन द्वारा मांगी गयी जानकारी नहीं दे रही है। यह संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मुख्यमंत्री ने कहा कि गवर्नर ने जितनी चिट्ठियां लिखी उन्हें पढ़कर ऐसा लगता कि वह Power Hunger है। ऐसे में उन्हें मैं सलाह देता हूं कि वह राजस्थान के रहने वाले है, तो आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव है वहां भाजपा का चेहरा बनकर मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ें और पॉवर ले लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तक उन्होंने पंजाब के मसले को लेकर केंद्र से कोई मांग नहीं की।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *