Punjab News: पार्टी से इस्तीफा दे सकते अकाली दल के ये वरिष्ठ नेता!

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर अकाली दल (Akali Dal) के एक वरिष्ठ नेता को लेकर है। बताया जा रहा है कि अकाली दल को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि अकाली नेता हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों (Hardeep Singh Dimpy Dhillon) पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि वह आज शाम तक पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं और उनके आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं लेकिन वह दूसरी पार्टी में कब शामिल होंगे इसके बारे में कुछ पता नहीं है।

AAP
AAP

राजा वड़िंग के खिलाफ चुनाव लड़ चुके

बता दें कि डिंपी ढिल्लों गिद्दड़बाहा से अकाली दल के प्रभारी हैं और दो बार अकाली दल की ओर से राजा वड़िंग के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। आपको यह भी बता दें कि गिद्दड़बाहा में उपचुनाव होना है और सुखबीर बादल पिछले कुछ दिनों से इस सीट पर सक्रिय हैं।

Amrinder-singh-raja-warring
Amrinder-singh-raja-warring

यह भी बात सामने आ रही है कि डिंपी ढिल्लों को गिद्दड़बाहा से उम्मीदवार घोषित किया जा सकता था लेकिन गिद्दड़बाहा से उम्मीदवार के रूप में उनके नाम की घोषणा नहीं की गई, जिसके कारण हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों अकाली दल से नाराज चल रहे थे।

आज जो कुछ भी हूं सुखबीर बादल करके हूं

आपको बता दें कि 18 अगस्त को गिद्दड़बाहा में सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में हुई बैठक के दौरान डिंपी ने कहा था कि “मैं सरेआम कहता हूं आज जो कुछ भी हूं सुखबीर बादल करके हूं।

Sukhbir Singh Badal
Sukhbir Singh Badal

लोग खूब अफवाहें उड़ा रहे हैं, लेकिन ये पेड़ हिलने वाला नहीं है”। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि डिंपी ढिल्लों के अकाली दल से इस्तीफे की खबर अफवाह है या इसमें कितनी सच्चाई है।

Punjab News: पार्टी से इस्तीफा दे सकते अकाली दल के ये वरिष्ठ नेता!

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *