Aadhaar Card Update: आधार कार्ड को लेकर आई बड़ी खबर, अभी फ्री में होगा अपडेट, बाद में लगेगा पैसा

Daily Samvad
3 Min Read

नई दिल्ली। Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आज हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है। हर एक जानकारी आपके आधार कार्ड में दर्ज है। आपकी सभी जानकारी आधार कार्ड में सेव है। हम सभी के लिए आधार एक जरूरी डॉक्यूमेंट के तौर पर काम आता है। कई कामों के लिए आधार की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

आज के समय में रेल की टिकट बुक करने से कोई भी सिम खरीदने के लिए आधार की आवश्यकता होती है। आधार हमारे बायोमैट्रिक डिटेल्स से लिंक होते हैं। इसके अलावा इसमें हमारे घर का पता, जन्म तिथि, पिता का नाम शामिल होता है। ऐसे में आपको कोई भी जानकारी के बदलने पर आपको आधार को अपडेट करना होता है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को अपडेट करने के लिए फ्री सर्विस शुरू की है। यह सर्विस इस महीने के अंत में खत्म हो जाएगी। आपको बता दें कि वैसे तो आपको आधार को अपडेट करने के लिए 50 रुपये का चार्ज देना होता है।

Aadhar Card Update
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

यूआईडीएआई ने जानकारी दी है कि जिन भी आधार यूजर्स ने 10 साल से अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है तो उन्हें जल्द से जल्द ही अपना आधार अपडेट कर देना चाहिए। अगर कोई यूजर्स अपना आधार अपडेट नहीं करते हैं तो उनको भविष्य में सरकार की सुविधाओं का लाभ उठाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

फ्री में कर सकते है आधार को अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने कहा है कि कोई भी आधार यूजर्स 14 सितंबर तक ही फ्री में आधार को अपडेट कर सकते हैं। यूआईडीएआई ने इसको लेकर कहा है कि यूजर्स सिर्फ ऑनलाइन ही आधार को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। अगर वह आधार केंद्र जाकर अपडेट करते हैं तो उन्हें 50 रुपये का चार्ज देना होगा। आइए, जानते हैं कि आप आधार कार्ड को ऑनलाइन कैसे अपडेट कर सकते हैं?

ऐसे करें आधार को अपडेट

  • आपको अपने आधार नंबर के जरिये https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करना है।
  • इसके बाद आपको ‘डॉक्यूमेंट अपडेट’ के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। यहां आपको अपना आधार डिटेल्स शो होगा।
  • अब आप अपने डॉक्यूमेंट्स को वेरीफाई करें और हाइपर-लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको ड्रॉपडाउन लिस्ट से प्रूफऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस के डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट करें।
  • अब आपको अपने लेटेस्ट ड़क्यूमेंट्स को अपलोड करना है।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड होने के बाद यह यूआीडीएआई के अधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद होगा।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

Jalandhar। Sweety Juice Bar के जूस पैकेट में निकला काकरोच | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar