Weather Update: हिमाचल में बड़ी तबाही, लैंड स्लाइड से ढह गई पूरी पहाड़ी, नैशनल हाईवे बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 392 शब्द|📅 27 Aug 2023

डेली संवाद, शिमला। Weather Update: पहाड़ों में भारी बारिश और लैंड स्लाइड का कहर जारी है। उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। हिमाचल के पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा हाटकोटी नेशनल हाईवे 707 कमरऊ के पास भारी भूस्खलन का कारण मार्ग बंद हो गया है।

इसकी एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। पहाड़ी का गिरने का वीडियो देख कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे वीडियो (Landslide Video) में साफ देखा जा सकता है कि कैसे इलाके के आस-पास लोग खड़े रहते हैं और देखते ही देखते पहाड़ी ढह जाती है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस निर्माणाधीन पहले ग्रीन कॉरिडोर एनएच 707 कमरऊ में भूस्खलन होने से ये मार्ग 3 घंटे बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। वीडियो में लोगों की आवाजे सुन पता चलता है कि काफी ज्यादा तादाद में लोग भूस्खलन लल

नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा भूस्खलन को हटाने के लिए तत्काल मौके पर जेसीबी मशीन तथा पोकलेन भेज दी गई थी। जिसके चलते 3 घंटे में ही भारी भूस्खलन को हटाकर एनएच को वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा उपमंडल में कमरऊ के समीप करीब 3:45 बजे भारी भूस्खलन हुआ, जिसके चलते हाईवे पूरी तरह से बाधित हो गया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

करीब 3 घंटे बाद 6:45 बजे हाईवे को बहाल कर दिया गया। बता दें कि निर्माणाधीन प्रदेश के पहले ग्रीन कॉरिडोर पर भारी बारिश से कई जगह हाईवे धंस रहा है। यह हाईवे अक्सर भूस्खलन होने के चलते कई कई घंटे तक हाईवे बंद रहता है। उधर एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा ने बताया कि कमरऊ के समीप भारी भूस्खलन हुआ था, 3 घंटे से पहले एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

बता दें कि रविवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 305 सहित 281 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। इसके अलावा 177 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हो गई है। वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *