Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 28 Aug 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Neeraj Chopra: बुडापेस्ट में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने दूसरे राउंड में 88.17 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मैडल पर कब्जा किया है। इसके साथ ही वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जितने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीरज चोपड़ा को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता की मिसाल हैं। उनका समर्पण, पवित्रता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।’

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इसक साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा “नीरज चोपड़ा ने इसे फिर से किया है। भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन बॉय ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता जीती है। इससे नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है और यह क्षण भारतीय खेल इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।”

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *