UP News: इंस्पायर अवॉर्ड्स के लिए सर्वाधिक नामांकन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 511 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Science and Technology) की तरफ से 2024-25 में इंस्पायर अवॉर्ड्स (Inspire Awards) के लिए अब तक सर्वाधिक नामांकन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से किये गए हैं। उत्तर प्रदेश की तरफ से 40 हजार से अधिक नामांकन किये गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में नामांकन के साथ ही उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पहली जुलाई से प्रारंभ हुई नामांकन की प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी। देश के बच्चों को रचनात्मक बनाने के लिए इंस्पायर (इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च) अवॉर्ड्स-मानक (मिलियन माइंड्स ऑगमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशंस एंड नॉलेज) दिए जाएंगे।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरुक करना उद्देश्य

इंस्पायर अवार्ड्स का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक करना है। इसके जरिए युवाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ये पुरस्कार 10 से 15 वर्ष तथा कक्षा 6 से 10 के छात्रों प्रदान किया जाएगा। एक स्कूल की तरफ से अधिकतम पांच नवाचार प्रस्तुत किए जाते हैं।

उत्तर प्रदेश की ओर से इंस्पायर अवॉडर्स के लिए 40 हजार से अधिक नामांकन हुए हैं। यह आंकड़ा देश में सबसे अधिक है। सीएम योगी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार, शैक्षणिक संस्थानों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों की बदौलत यह उल्लेखनीय परिणाम आए हैं।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सक्रिय प्रयास से छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित में अन्वेषण और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसी का परिणाम है कि इंस्पायर अवार्ड के लिए सर्वाधिक नामांकन उत्तर प्रदेश से किये गए हैं। 23 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक 40 हजार से अधिक नामांकन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।

राजस्थान दूसरे स्थान पर हैं। यहां से अब तक 25 हजार नामांकन हुए हैं। 20 हजार से अधिक नामांकन के साथ कर्नाटक तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर मध्य प्रदेश, पांचवें पर छत्तीसगढ़, छठवें पर झारखंड, सातवें पर जम्मू-कश्मीर, आठवें पर उत्तराखंड, नौवें स्थान पर ओडिसा व दसवें स्थान पर बिहार है।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

हर विद्यालय से चयन

इंस्पायर अवॉर्ड के लिए हर विद्यालयों में आइडिया बॉक्स लगाए जाते हैं। इसमें विद्यार्थी अपने विचार, नवाचार व आइडिया को जमा कर सकते हैं। विद्यालय के विज्ञान व अन्य शिक्षक इन आइडिया का चयन करते हुए पांच उत्कृष्ट आइडिया का चयन कर पोर्टल के लिंक पर अपलोड कराते हैं। वहीं जनपद स्तर पर एक मोटिवेशनल अध्यापक (विज्ञान) को नामित किया जाता है।

15 सितंबर तक चलेगा नामांकन

इंस्पायर अवॉर्ड के लिए पहली जुलाई से नामांकन प्रारंभ हुआ है। यह 15 सितंबर तक चलेगा। सुबह 9.30 से शाम 6.30 बजे तक सोमवार से शुक्रवार तक नामांकन किया जा सकेगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर व ईमेल भी जारी किए गए हैं। तेजी से नामांकन बढ़ाने की दिशा में उत्तर प्रदेश का प्रयास जारी है।

UP News: इंस्पायर अवॉर्ड्स के लिए सर्वाधिक नामांकन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *