Punjab Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन कैबिनेट द्वारा एस.ए.एस. नगर में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिअलरी साइंसज़ की स्थापना को मंजूरी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 622 शब्द|📅 28 Aug 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab Cabinet Meeting: पंजाब में जिगर की बीमारियों के इलाज के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया करने के उद्देश्य से एक अहम फ़ैसले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को एस.ए.एस. नगर में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिअलरी साइंसज़ की स्थापना को हरी झंडी दे दी।

Punjab Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन कैबिनेट द्वारा एस.ए.एस. नगर में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिअलरी साइंसज़ की स्थापना को मंजूरी इस सम्बन्धी फ़ैसला पंजाब सिविल सचिवालय-1 में मुख्यमंत्री के दफ़्तर में उनके नेतृत्व अधीन हुई मंत्रिमंडल की मीटिंग में लिया गया। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री दफ़्तर के प्रवक्ता ने बताया कि इस फ़ैसले का मंतव्य पंजाब को देश भर में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के गढ़ के तौर पर उभारना है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

यह केंद्र जिगर से सम्बन्धित बीमारियों के डायग्नोस, स्वास्थ्य सुविधाएं और वाजिब दरों पर इलाज और काउंसिलिंग की सुविधाएं मुहैया करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। कैबिनेट ने लोगों को लाभ देने के लिए इस इंस्टीट्यूट के लिए 484 अस्थायी पद सृजन करने की भी मंजूरी दे दी।

प्रशासकीय सुधार और सार्वजनिक शिकायतें विभाग में तकनीकी काडर के 20 पद भरने की मंजूरी

कैबिनेट ने प्रशासकीय सुधार और सार्वजनिक शिकायतें विभाग में विभागीय नियमों के मुताबिक सीधी भर्ती कोटे के तकनीकी काडर के 20 पद भरने की भी मंजूरी दे दी। इस कदम का उद्देश्य बड़े सार्वजनिक हित में विभाग के कामकाज में कार्यकुशलता लाकर इसको सुचारू करना है। इन 20 पदों में से चार पद सहायक मैनेजर (ग्रुप ए), छह पद तकनीकी सहायक (ग्रुप बी) और 10 जि़ला तकनीकी कोऑर्डीनेटर (ग्रुप बी) की हैं।

सरकारी स्कूलों में विजिटिंग फैकल्टी नियुक्त करने के लिए हरी झंडी

विद्यार्थियों की बेहतरी को यकीनी बनाने के लिए मंत्रिमंडल ने राज्य के सरकारी स्कूलों में विजिटिंग फैकल्टी की नियुक्ति करने की मंज़ूरी दे दी है। पहले पड़ाव में राज्य के 117 सरकारी स्कूलों में विजिटिंग फैकल्टी नियुक्त किए जाएंगे और उसके बाद बाकी स्कूलों में यह नियुक्तियाँ की जाएंगी। किसी भी सरकारी/ प्राइवेट स्कूल/ कॉलेज या यूनिवर्सिटी से टीचिंग फैकल्टी के तौर पर सेवा-मुक्त हुआ व्यक्ति प्रस्तावित ‘विज़टिंग रिसोर्स फैकल्टी स्कीम’ के लिए योग्य होगा।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के ऐच्छिक फंड बाँटने की नीति को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों द्वारा ऐच्छिक फंडों के वितरण की नीति को मंज़ूरी दे दी है। इन फंडों का बुनियादी ढांचा स्थापित या मरम्मत करने, वातावरण के सुधार और राज्य के गरीब लोगों की प्राथमिक ज़रूरतों के लिए सुचारू रूप से प्रयोग में लाया जायेगा। इस नीति के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान मुख्यमंत्री का ऐच्छिक फंड 37 करोड़ रुपए, जबकि हरेक कैबिनेट मंत्री के लिए एक करोड़ रुपए होगा।

पंजाब वित्तीय जि़म्मेदारी और बजट व्यवस्था एक्ट-2003 में संशोधन को मंज़ूरी

मंत्रिमंडल ने पंजाब वित्तीय जि़म्मेदारी और बजट प्रबंधन एक्ट-2003 की धारा-4 की उप धारा (2) के क्लॉज-ए, बी और सी, उप-धारा (5) और उप-धारा (6) में संशोधन करने की मंजूरी दे दी है। यह संशोधन वित्तीय जि़म्मेदारी और बजट प्रबंधन एक्ट-2003 के क्लॉज का आपसी तालमेल बना सकेंगी, जिससे हरेक साल संशोधन की ज़रूरत न रहे।

कैदियों की आगामी रिहाई के मामलों को भेजने/ रद्द करने के लिए मंजूरी

मंत्रिमंडल ने राज्य की जेलों में बंद कैदियों की आगामी रिहाई के लिए चार कैदियों के केस और ऐसे मामलों में एक कैदी की अग्रिम रिहाई रद्द करने के लिए केस भेजने की मंज़ूरी दे दी है। मंत्री मंडल की मंज़ूरी के बाद भारतीय संविधान की धारा 163 के अंतर्गत विशेष माफी/रिहाई के मामले विचारने के लिए भारतीय संविधान की धारा 161 के अंतर्गत पंजाब के राज्यपाल को सौंप दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *