Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, 3 अधिकारियों को किया सस्पैंड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 28 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के ऊर्जा एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहाँ बताया पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरैंस नीति के अंतर्गत कॉर्पोरेशन की सामग्री का दुरुपयोग करने के लिए एक अतिरिक्त एस.ई. और दो एस.डी.ओ को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि पिछले समय के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. के कुछ अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के मामलों का गंभीर नोटिस लेते हुए एक अतिरिक्त एस.ई. सुखदर्शन पाल सिंह और दो एस.डी.ओ ज्ञान सिंह और हरमनदीप सिंह के विरुद्ध पी.एस.पी.सी.एल की सामग्री जैसे कि ए.सी.एस.आर कंडक्टर और 66 के.वी. के केवलों का दुरुपयोग करने पर तुरंत कार्यवाही की गई है।

उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को दो अलग-अलग मामलों में पी.एस.पी.सी.एल द्वारा प्राथमिक जांच के बाद निलंबित किया गया है। ऊर्जा मंत्री ने आगे कहा कि इन मामलों में चीफ़ इंजीनियरों और सुपरीटेंडैंट इंजीनियरों समेत अन्य अधिकारियों के शामिल होने की भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया गया उसे बख्शा नहीं जायेगा।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के किसी भी स्तर पर किसी भी कर्मचारी द्वारा की गई भ्रष्ट कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और भविष्य में भी दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले डेढ़ साल के दौरान 400 से अधिक भ्रष्ट व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की है और किसी भी राजनीतिज्ञ या अधिकारी समेत किसी को भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में बख्शा नहीं गया।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *