Punjab News: जल संसाधन विभाग ने तरनतारन जिले में सतलुज में आई दरार को रिकॉर्ड समय में भरा: मीत हेयर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 441 शब्द|📅 28 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन बाढ़ प्रभावित गाँवों को हर संभव राहत दी जा रही है। पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि हाल ही में आईं बाढ़ों के दौरान विभाग पूरी तरह से डटा हुआ है। सभी अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव राहत प्रदान करने के लिए दिन-रात अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। तरनतारन जिले के गाँव घुड़ाम में सतलुज नदी में आई दरार को भरते समय विभाग की कार्यकुशलता स्पष्ट रूप में दिखाई दी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जल संसाधन मंत्री ने बताया कि भाखड़ा डैम और पौंग डैम से छोड़े गए 2,84,947 क्यूसिक पानी का साझा बहाव 18.08.2023 को दोपहर 12 बजे से 19.08.2023 को सुबह 7.00 बजे तक हरीके हैडवर्कर्स से सतलुज नदी में से गुजऱा। यह तेज बहाव 19 घंटों तक जारी रहा, जिससे नदी के बाँधों पर भारी दबाव पड़ा, जो जुलाई में आईं बाढ़ों के कारण पहले ही पानी से भरे हुए थे। 18 और 19 अगस्त की रात को पानी के लगातार तेज बहाव से तरनतारन जिले में नदी के दाहिने बाँध के बड़े हिस्से में दरार पडऩी शुरू हो गई।

मीत हेयर ने आगे बताया कि स्थानीय गाँव वासियों, विभागीय स्टाफ और मशीनरी की मदद से 19 तारीख़ की रात को करीब 1000 फुट लम्बे बाँध के साथ-साथ सख़्त रोकथाम के उपाय किये गए। विभाग बाँध के ज़्यादातर हिस्से को बचाने में कामयाब रहा, परन्तु जब 19 तारीख़ की दोपहर को नदी का पानी तेज रफ़्तार से घटना शुरू हो गया, तो नदी के निकास और स्तर में आई गिरावट के कारण किनारों की मिट्टी खिसकने लग पड़ी और पहले से कमज़ोर बाँध में दरार आ गई।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इसके उपरांत मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया गया। विभाग की कई टीमों ने पंजाब के अलग-अलग जिलों जैसे गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना और अमृतसर से दरार वाले स्थानों पर मिट्टी से भरीं बोरियों की सप्लाई की। नज़दीकी डिविजऩ दफ्तरों द्वारा दरार वाले स्थानों पर कुल 2.66 लाख मिट्टी से भरी बोरियाँ मुहैया करवाई गईं।

विभाग के सभी अधिकारियों द्वारा इस मुश्किल की घड़ी में मिलकर तालमेल के साथ काम किया गया। 28.08.2023 को 350 फुट लंबाई और लगभग 28 फुट की औसत गहराई वाले दरार को भरा गया। विभाग द्वारा सीमेंट की खाली बोरियाँ और स्टील की तारों समेत अपेक्षित सामग्री मुहैया करवाई गई। सामाजिक संस्थाओं ने भी इस प्रयास में बढ़-चढक़र योगदान दिया।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *