Weather Update Today: मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, पढ़ें कहां-कहां होगी बारिश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 405 शब्द|📅 29 Aug 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update Today: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में आज भारी बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मॉनसून ट्रफ हिमालय की तलहटी तक चलती रहती है। अगले चार दिनों के दौरान इसके हिमालय की तलहटी में या अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में बने रहने की संभावना है। वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से निचले क्षोभमंडल स्तर पर कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा? (Delhi Weather Update)

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के लोगों को आज भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। विभाग के मुताबिक, आने वाले समय में भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

बिहार मौसम अपडेट (Bihar Weather Update)

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है, जिससे गर्मी बढ़ गई है। आने वाले समय में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम ? (Himachal Weather Update)

IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में तीन सिंतबर तक मौसम साफ रहेगा। अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रहेगी, जिसेस तापमान में बढ़ोतरी होगी।

पूर्वोत्तर भारत

IMD के मुताबिक, आज और एक सितंबर को असम और मेघालय, जबकि 31 अगस्त और एक सितंबर को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की/मध्यम से लेकर व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वी भारत (East India Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 29-30 अगस्त और एक सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की/मध्यम रूप से व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण भारत (South India Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश के साथ छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *