UP News: बाढ़ से टूटे अरमान तो योगी सरकार ने दिया रोटी, कपड़ा और मकान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 555 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: रोटी, कपड़ा और मकान, यह हर गरीब की पहली जरूरत होती है। बाढ़ (Flood) से जब गरीबों की यह मूलभूत जरूरतें प्रभावित हुईं तो उसके लिए योगी सरकार (Yogi Government) मददगार के रूप में सामने आयी। बाढ़ से क्षतिग्रस्त घरेलू सामान और तन ढकने के लिए करीब 20 लाख रुपये सहायता धनराशि दी गयी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसके अतिरिक्त योगी सरकार ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त 2649 मकानों के लिए भी करीब 5 करोड़ रुपये की सहायता धनराशि उपलब्ध करायी है। वहीं, 2,54,735 खाद्यान्न और 8,54,517 लंच पैकेट वितरित किये गये। इतना ही नहीं क्षतिग्रस्त पशुबाड़े के लिए 2,58,000 रुपये की धनराशि वितरित की गयी।

When CM Yogi extended a helping hand to the flood affected people, they found a new way to live their lives
When CM Yogi extended a helping hand to the flood affected people, they found a new way to live their lives

बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद

मालूम हो कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर योगी सरकार उनकी छोटी से छोटी जरूरत को भी पूरा कर रही है। जनता के बीच मंच से अक्सर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि गरीबों और वंचितों की मदद के लिए उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। अपने इसी कथन को पूरा करते हुए सीएम योगी ने प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की है।

तन ढकने के लिए दिये 10 लाख

राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि उत्तर प्रदेश आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। ऐसे में योगी सरकार की ओर से पिछले साढ़े सात वर्षों में आपदा न्यूनीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये। उन्होंने आपदा से प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

सीएम योगी की आपदा प्रभावितों के प्रति संवेदनशीलता का ही असर है कि हर बार की तरह इस बार भी बाढ़ प्रभावितों की छोटी-छोटी जरुरतों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित 403 परिवारों को तन ढकने के लिए 10,07,500 रुपये की सहायता धनराशि दी गयी।

प्रति परिवार के हिसाब से वितरित

यह धनराशि 9 जिलों के बाढ़ प्रभावितों को 2,500 रुपये प्रति परिवार के हिसाब से वितरित की गयी। इसमें सबसे अधिक लखीमपुर खीरी के 94, शाहजहांपुर के 82, श्रावस्ती के 60, बलिया के 52, कुशीनगर के 46, बहराइच के 28, फर्रुखाबाद के 21 और बलरामपुर, सिद्धार्थनगर के 10-10 परिवार को सहायता धनराशि प्रदान की गयी।

घरेलू सामान के लिए दिये साढ़े नौ लाख

इसी तरह बाढ़ प्रभावित 8 जिलों के 382 परिवारों को क्षतिग्रस्त बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान के लिए 9,55,000 रुपये की सहायता धनराशि प्रदान की गयी। यह धनराशि बाढ़ प्रभावित को 2,500 रुपये के हिसाब से वितरित की गयी।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

इसमें सबसे अधिक लखीमपुर खीरी के 94, शाहजहांपुर के 82, श्रावस्ती के 60, बलिया के 52, कुशीनगर के 46, बहराइच के 28 और बलरामपुर, सिद्धार्थनगर के 10-10 परिवार को सहायता धनराशि प्रदान की गयी। इसी तरह बाढ़ से 8 जिलों में 86 पशुबाड़े के लिए 2,58,000 रुपये की धनराशि प्रदान की गयी।

इसमें लखीमपुर खीरी में 37, हरदोई में 18, पीलीभीत में 17, बलरामपुर में 4, बहराइच और शाहजहांपुर में 3-3, श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर में 2-2 पशुबाड़े के लिए धनराशि वितरित की गयी।

UP News: बाढ़ से टूटे अरमान तो योगी सरकार ने दिया रोटी, कपड़ा और मकान

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *