Passport Correction: अगर पासपोर्ट में हो गई है नाम की गलती, या फिर करना चाहते है कुछ चेंज, तो इस तरह घर बैठे कर सकते है बदलाव, पढ़े

Daily Samvad
4 Min Read
Passport Rules Changed
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 510 शब्द|📅 29 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Passport Correction: देश में लोगों के पास कई दस्तावेज होते है और उन दस्तावेजों में पासपोर्ट (Passport) भी शामिल है। आपको बता दे कि विदेश में यात्रा के लिए पासपोर्ट एक अहम दस्तावेज माना जाता है। बिना पासपोर्ट के आप विदेश में यात्रा नहीं कर सकते है।

विदेश में यात्रा करने के साथ साथ यह दस्तावेज पहचान पत्र के तौर में भी काम आता है। यहां हम आपको बता दे कि बिना पासपोर्ट के आप विदेश में यात्रा नहीं कर सकते है। अगर आप विदेश में यात्रा करना चाहते है तो आपके पास पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

बिना पासपोर्ट के आप विदेश नहीं जा सकते है। वहीं आज भी बहुत सारे ऐसे लोग है जिन्होंने अभी तक अपना पासपोर्ट नहीं बनाया है। पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय आवेदक को विभिन्न प्रकार के दस्तावेज जमा करने होते है जो उसकी पहचान पत्र, उम्र आदि बताते है।

वहीं बहुत सारे ऐसे भी लोग है जिन्होंने पासपोर्ट तो बनवा लिया है लेकिन पासपोर्ट बनवाते समय उन्होंने अपना नाम गलत बता दिया या फिर पासपोर्ट में किसी अक्षर की गलती हो गई या फिर पासपोर्ट में आपको अपना सरनेम बदलना है तो आप आसानी से बदल सकते है।

  • सबसे पहले आपको पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, यहां रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद लॉगिन करें। अगर रजिस्ट्रेशन कर चुके है तो सीधे लॉगिन करें।
  • इसके बाद अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुने, अगर आपका नाम गलत है या फिर आपने सरनेम बदलना है या नाम में कुछ नया जोड़ना तो चरणबंद्ध तरीके से एक के बाद एक स्टेप फॉलो करने होंगे।
  • इसके बाद आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा और इसको ऑनलाइन भरकर सेव करना होगा। जिसके बाद इस भरे हुए फॉर्म को दोबारा अपलोड करना होगा। इसका प्रिंटआउट निकालकर पासपोर्ट ऑफिस में सबमिट करवाना होगा।
  • पासपोर्ट बनवाने के वक्त जैसे आपको 2 रेफरेंस देने पड़े थे, वैसे ही अब देने पड़ सकते है। उनका नाम, फोन नंबर और पता लिखकर देना होगा।

ऑनलाइन तरीके से गलती को ठीक करते समय आपको कुछ दस्तावेज देने की जरूरत पड़ सकती है। इस दौरान आपको पुराना पासपोर्ट, पासपोर्ट के पहले और आखिरी दो पेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी, नया आईडी सर्टिफिकेट देना होगा। इसके अलावा अगर आपको पासपोर्ट में अपना नाम चेंज करना है तो आपको नाम बदलने का गजटेड नोटिफिकेशन जमा करना होगा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

वहीं अगर आपको शादी के बाद नाम का सरनेम बदलना चाहते है तो आपको मैरिज सर्टिफिकेट देना होगा। नाम को बदलने के लिए आपको कोर्ट आर्डर के साथ पैन कार्ड की कॉपी अटैच करनी होगी। फॉर्म जमा करने के बाद आपको पासपोर्ट ऑफिस का अपॉइंटमेंट लेकर समय पर फॉर्म, ऑरिजनल डॉक्युमेंट और इनके साथ सेल्फ अटेस्टेड कॉपी को पासपोर्ट ऑफिस में जाकर जमा करना होगा। इसके बाद पासपोर्ट ऑफिस उसका वेरिफिकेशन कर नया पासपोर्ट अपने घर भेजेगा।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *