Raksha Bandhan 2023: इनोसेंट हार्ट्स ने मनाया भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 29 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Raksha Bandhan 2023: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) ने विभिन्न गतिविधियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया मनाया। प्री-प्राइमरी स्कूल इनोकिड्स के लर्नर्स से स्कॉलर्स तक के सब बच्चों से ‘थ्रेॅड ऑफ़ लव’ के अंतर्गत राखी मेकिंग गतिविधि करवाई गई।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

बच्चे घर से राखी बनाने का सामान जैसे मौली, रिबन, रेशम का धागा, मोती, सितारे आदि लेकर आए तथा कक्षा में अपनी-अपनी अध्यापिकाओं की सहायता से अपने मित्रों के साथ मिलकर सबने अपनी-अपनी राखी बनाई। कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों से सैनिकों के लिए राखी बनवाई गई। छात्राओं ने सैनिकों की वेशभूषा में सजे छात्रों को राखी बाँधी।

कक्षा तीसरी व चौथी के बच्चों से स्वजनों, मित्रों के लिए राखी कार्ड मेकिंग एक्टीविटी करवाई गई। कक्षा पाँचवी के बच्चों से ‘बेस्टमेट्स’ एक्टीविटी करवाई गई जिसमें उनके द्वारा ‘भाई-बहनों के साथ संजोई मधुर यादों का कोलाज’ बनाया गया। कक्षा छठी के बच्चों से ‘रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक’ पर कुछ पंक्तियाँ लिखवाई गई।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

कक्षा सातवीं के बच्चों से थाली सज्जा गतिविधि करवाई गई। छात्राओं द्वारा की गई थाली सज्जा व उनके द्वारा बनाई गई सुंदर राखियों को सबके द्वारा खूब सराहा गया। इन सभी गतिविधियों को करते हुए बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का प्रतीक है।

इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधकर उनकी लंबी आयु व समृद्धि की कामना करती हैं और वहीं भाई अपनी बहन को हर मुसीबत से बचाने व रक्षा करने का वचन देते हैं। इस तरह उन्होंने बच्चों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए इस पर्व की महत्ता बताई और उन्हें हर पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाने के लिए कहा।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *