Punjab News: सिलेंडर रेट कटौती कर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दिया रक्षाबंधन का उपहार: मौना जयसवाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 29 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: देश के जन जन के कल्याण व सबके साथ सबके विकास के उद्देश्य से कार्य कर रही भाजपा सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशववासियो को उपहार देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिलेंडरों के रेटों में कटौती कर देश के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है।

भाजपा की प्रदेश महामंत्री , मोना जयसवाल ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि मोदी केबिनेट के इस फैंसले से सभी उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। वहीं प्रधानमंत्री उज्वला योजना के अधीन लोगो को अब दुगनी राहत मिलेगी। उज्ज्वला योजना के अधीन लोगो को मार्च 2023 में ही 200 रुपये की कटौती मिली थी।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

अब उन लाभार्थियों को कुल 400 रुपये तक का लाभ होगा। 10 करोड़ के करीब उज्जवल योजना के लाभार्थी इस बचत का फायदा उठा सकेंगे। इसी के साथ देश के प्रधानमंत्री ने नए 75 लाख उज्जवल योजना कनेक्शन को भी मंजूरी दी है। भाजपा महामंत्री मोना जयसवाल ने कहा कि इस फैंसले से गरीबो और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।

केंद्र की मोदी सरकार सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय में विश्वास रख कर देश हित मे बड़े फैंसले लेती है और देशवासियो की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। मोना जयसवाल ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार देश को विश्व गुरु बनाने के लिए हर पल तत्तपर हैं वहीं देश का विपक्ष देश को बदनाम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

हर मंच से देश के खिलाफ जहर उगलना विपक्ष का उद्देश्य बन गया है। लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देह हित नीतियों से खुश है व विपक्ष की चालों में नहीं फंसने वाली। जिसका परिणाम लोग चुनावों में भाजपा की एक तरफा जीत कर देंगे।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *